WEF में शाहरुख का होगा सम्मान, योग और भारतीय व्यंजन की रहेगी धूम

Update: 2018-01-22 10:13 GMT
WEF में शाहरुख का होगा सम्मान, योग और भारतीय व्यंजन की रहेगी धूम

लखनऊ: करीब 20 साल बाद कोई भारतीय प्रधानमंत्री विश्व आर्थिक मंच (WEF) में शिरकत करने दावोस गया है। पीएम मोदी से पहले साल 1997 में एच.डी. देवेगौड़ा दावोस गए थे। पीएम मोदी के साथ दो योग आचार्य भी दावोस के लिए रवाना हुए हैं। ये योग गुरु हर रोज सुबह और शाम में दुनिया भर के नेताओं को योगाभ्यास करवाएंगे। इसी तरह से भारतीय व्यंजनों की भी यहां धूम मचने के आसार हैं। देसी व्यंजनों व योग के बीच शुरू हो रही मंच की बैठक कुछ खास होने जा रही है।

इस मंच पर बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान, ऑस्ट्रेलियाई अभिनेत्री केट ब्लैंचेट और संगीतकार एल्टन जॉन का सम्मान किया जाएगा। साथ ही उत्तम व्यंजनों और वर्षों पुरानी विरासत 'योग' के साथ यंग, इनोवेटिव न्यू इंडिया’ की भावना के साथ स्वागत समारोह की मेजबानी की जाएगी।

ये भी पढ़ें ...#WorldEconomicForum: PM मोदी दावोस के लिए रवाना, करेंगे संबोधित

दावोस में विश्व आर्थिक मंच से एक बार फिर योग की गूंज सुनाई देगी। इस बार योग गुरु रामदेव के दो शिष्य आचार्य भारद्वाज व आचार्य स्मित योग सिखाने गए हैं। योग को विश्वभर में लोकप्रिय बनाने का सरकार जोरदार ढंग से प्रयास कर रही है। योग गुरु रामदेव इसके लिए सदैव तत्पर रहते हैं। योग को घऱ-घर पहुंचाकर लोकप्रिय बनाने में रामदेव का बहुत योगदान रहा है। अब जबकि प्रधानमंत्री मोदी दावोस गए हैं तो योग गुरु रामदेव के दोनों शिष्य भी उनके साथ गए हैं। मोदी यहां योग कार्यक्रम में भाग लेंगे। ऐसा पहली बार होगा जब इस संस्था के मंच पर योग का कार्यक्रम होगा।

ये भी पढ़ें ...दुनिया के लिए क्यों खास है विश्व आर्थिक मंच, यहां जानें

Tags:    

Similar News