Statue of Unity : सबसे ऊँचा, सबसे शानदार.. लौह पुरूष है हमारा सरदार!

Update: 2018-10-29 15:21 GMT

नई दिल्ली : 31 अक्टूबर को सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर स्टेच्यु ऑफ यूनिटी का अनावरण होगा। स्टेच्यु ऑफ यूनिटी साढ़े तीन वर्ष में तैयार हुई है। इसमें 5700 मीट्रिक टन स्ट्रक्चरल स्टील, 18500 मीट्रिक टन रिन्फोर्समेंट बार का प्रयोग किया गया है। पीएम नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार के लिए ये बड़ी उपलब्धियों में से एक है, इस मौके पर सरकार बड़ा इवेंट करने वाली है। इसके लिए सोमवार दोपहर में एक गाना रिलीज हुआ जिसे पीएम ने अपने फेसबुक पेज पर शेयर किया इसके बोल हैं सबसे ऊँचा, सबसे शानदार.. लौह पुरूष है हमारा सरदार!

ये भी देखें : 7 बातें उस Black Box की, जो प्लेन क्रैश के बाद सबसे पहले याद आता है

ये भी देखें : एकता संवाद कार्यक्रम: CM योगी और विजय रूपाणी ने साझा किया मंच, सरदार पटेल को किया याद

ये भी देखें : आयुष्मान भारत: प्रमुख सचिव को डर, कहीं हो न जाए फर्जीवाड़ा, खुद करी अपील

https://www.facebook.com/narendramodi/videos/360554031181721/

आपको बता दें सरदार की हृदय गति रुक जाने के कारण 15 दिसंबर, 1950 को निधन हो गया था।

वहीं देश से बहुत दूर जापान के टोक्यो में नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत के लौह पुरुष सरदार पटेल की हम हर साल जयंती मनाते हैं लेकिन इस बार हम उनकी ऐसी यादगार जयंती मनाएंगे जो पूरी दुनिया का ध्यान आकर्षित करेगी। गुजरात में उनके जन्म स्थान पर सरदार साहब की मूर्ति निर्माण की जा रही है। ये दुनिया की सबसे ऊंची मूर्ति होगी।

Tags:    

Similar News