स्मार्ट सिटी की तीसरी लिस्ट में मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी समेत 27 शहर शामिल

केंद्रीय शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू ने मंगलवार को स्मार्ट शहरों की तीसरी लिस्ट जारी कर दी है। जिसमे 12 राज्यों के 27 शहरों को जगह मिली है। इस लिस्ट में पीएम नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी को भी शामिल किया गया है। 27 शहरों को स्मार्ट बनाने पर 66, 883 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

Update: 2016-09-20 13:44 GMT

नई दिल्ली: केंद्रीय शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू ने मंगलवार को स्मार्ट शहरों की तीसरी लिस्ट जारी कर दी है। जिसमे 12 राज्यों के 27 शहरों को जगह मिली है। इस लिस्ट में पीएम नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी को भी शामिल किया गया है। 27 शहरों को स्मार्ट बनाने पर 66, 883 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

इन शहरों में 5 महाराष्ट्र से, 4-4 तमिलनाडु और कर्नाटक से, 3 यूपी से, 2-2 पंजाब, राजस्थान और मध्यप्रदेश से, एक-एक आंध्रप्रदेश, ओड़िशा, गुजरात, नागालैंड और सिक्किम से हैं। तीसरी लिस्ट में शामिल होने के लिए 63 शहरों ने पार्टिसिपेट किया था।

बता दें कि अभी तक शहरी विकास मंत्रालय ने तीन चरणों में 60 शहरों को चुना है। ये 60 शहर 27 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में है। अब सिर्फ 9 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश रह गए हैं जिन्हें जगह नहीं मिल पाई है। इनमें उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर भी शामिल हैं।

यह भी पढ़ें ... मुस्कुराइए कि आप लखनऊ में हैं, स्मार्ट सिटीज में TOP पर नवाबों का शहर

स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तीसरे चरण में इन शहरों को बनाया जाएगा स्मार्ट

1. आगरा

2. अजमेर

3. अमृतसर

4. औरंगाबाद

5. ग्वालियर

6. हुबली-धारवाड़,

7. जालंधर

8. कल्याण-डोंबीवली

9. कानपुर

10. कोहिमा

11. कोटा

12. मदुरैई

13. मैंगलूरु

14. नागपुर

15. नामची

16. नासिक

17. राउरकेला

18. सलेम

19. शिवमोग्गा

20. ठाणे

21. थंजवुर

22. त्रिपुति

23. तुमाकुरु

24. उज्जैन

25. वड़ोदरा

26. वाराणसी

27. वेल्लोर

यह भी पढ़ें ... बच्चों ने बनाए पोस्टर, बताया बतौर स्मार्ट सिटी कैसा हो मोदी का काशी



Tags:    

Similar News