नई एविएशन पॉलिसी को मिली कैबिनेट की मंजूरी, जानिए आपको क्या होगा फायदा

Update: 2016-06-15 10:56 GMT

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने देश में नई विमानन नीति को मंजूरी दे दी है। बुधवार को पीएम मोदी की अध्‍यक्षता में हुई बैठक में यह फैसला किया गया। नई पॉलिसी के तहत अब यात्री को 30 मिनट के सफर के लिए जहां 1200 रुपए देने होंगे, वहीं घंटे भर के सफर के लिए 2500 रुपए खर्च करने होंगे। इस नए नियम के बाद हवाई सफर करने वाले यात्रियों को कई फायदे होंगे।

नए नियम से क्या होगा फायदा ?

-इस पॉलिसी से विमानन कंपनियों की मनमानी पर रोक लगेगी।

-विमानन कंपनियों को भी कुछ सहूलियतें दी जाएंगी।

-नई पॉलिसी में विमानन कंपनियों को 5/20 नियम से राहत मिलेगी।

-घरेलू उड़ानों पर अधिक जोर होगा।

-विदेश उड़ान के नियम अधिक आसान बनाए जाएंगे।

यह भी पढ़ें...EXCLUSIVE: कैराना का सच: आज हिंदू, कल मुस्लिमों की बारी, जानिए क्या है पूरी वजह

यात्रियों को ये होगा लाभ ?

-अब टिकट कैंसिल कराने पर घरेलू हवाई यात्रा के लिए रिफंड 15 दिन और अंतरराष्ट्रीय यात्रा मामले में 30 दिनों के भीतर रिफंड विमानन कंपनी को देना होगा।

-अगर कोई यात्री अपना टिकट कैंसिल करवाता है तो कंपनी कैंसिलेशन चार्ज के तौर पर यात्री से 200 रुपए से ज्यादा नहीं वसूल सकती।

-अगर कोई भी एयरलाइंस कंपनी अपनी उड़ान अचानक रद्द करती है तो यात्रियों को चार सौ फीसदी तक जुर्माना देना होगा।

-एविएशन कंपनी अगर कोई फ्लाइट रद्द करती है तो उसे इसकी सूचना ग्राहकों को 2 महीने पहले देनी होगी और पूरा रिफंड भी करना होगा।

-'चेक्ड इन बैगेज' के संबंध में विमानन कंपनी सामानों के 15 किलो की सीमा से ज्यादा वजन होने पर 20 किलो तक के लिए प्रति किलो 100 रुपए का शुल्क लेंगी।

यह भी पढ़ें... देखिए कैसे सपाइयों पर टूटा पुलिस का कहर, पीट-पीट कर BUM कर दिए लाल

जुड़ेंगे नए यात्री

-उल्लेखनीय है कि ये बदलाव करीब एक दशक बाद किए जा रहे हैं।

-इससे विमान यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

-साथ ही अधिक से अधिक लोग विमान यात्रा के लिए प्रोत्साहित होंगे।

यह भी पढ़ें... GOOD NEWS : इंतजार खत्म, जल्द मिल सकता है 7वें वेतन आयोग का तोहफा

Tags:    

Similar News