नहीं रहे केंद्रीय मंत्री अनंत सिंह, कैंसर से थे पीड़ित, बड़े नेताओं ने जताया शोक

Update: 2018-11-12 03:00 GMT

बेंगलुरू: केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार का रविवार देर रात करीब डेढ़ बजे निधन हो गया। बता दें, केंद्रीय मंत्री कैंसर से पीड़ित थे। उन्होंने 59 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। अनंत काफी समय से अपना इलाज करवा रहे थे। इस वजह से पहले वह लंदन में रहे और फिर न्यूयॉर्क शिफ्ट हो गए। इसके बाद उन्हें 20 अक्टूबर को बेंगलुरू के एक प्राइवेट हॉस्पिटल लाया गया।

यह भी पढ़ें: मोदी आज बनारस को देंगे 2412 करोड़ की योजनाओं की सौगात

अनंत कुमार के निधन पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, गृह मंत्री राजनाथ सिंह और रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण जैसे तमाम बड़े नेताओं ने दुख व्यक्त किया है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट किया है कि अनंत कुमार के निधन से पूरे देश खासकर कर्नाटक को एक बड़ा झटका लगा है।



यह भी पढ़ें: छह बच्चों की मां के दो प्रेमियों के चक्कर में गई चार साल की बच्ची की जान



यह भी पढ़ें: भाजपा की असफल नीतियों के चलते देश संकटग्रस्तः अखिलेश यादव







Tags:    

Similar News