अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव 2016: अंतरिक्ष से डाला गया पहला वोट

Update: 2016-11-08 06:31 GMT

वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के लिए अंतरिक्ष से पहला वोट डाला गया है। नासा ने कहा है कि बाहरी अंतरिक्ष में मौजूद उसके एकमात्र अंतरिक्षयात्री ने अंतरिक्षयान से अपना वोट दर्ज कराया है। शेन किम्ब्रो अतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से मतदान करने की लंबे समय से चली आ रही परंपरा में शामिल होने वाले सबसे हालिया अंतरिक्षयात्री हैं।

शेन रूसी सोयूज रॉकेट में सवार होकर 19 अक्टूबर को दो रूसी अंतरिक्षयात्रियों के साथ आईएसएस के लिए रवाना हुए थे। वह अंतरिक्ष में मौजूद इस शोध केंद्र में चार माह के अभियान पर गए हैं।

यह भी पढ़ें... https://newstrack.com/world/us-president-election-poll-hillary-clinton-donald-trump

Tags:    

Similar News