कांग्रेस ने हटाए दो जिला महासचिव, PRIYANKA पर पोस्टर किया था वायरल

Update: 2016-05-19 22:00 GMT

इलाहाबादः सोशल मीडिया पर प्रियंका गांधी कमिंग सून पोस्टर को वायरल करने वाले दो जिला महासचिवों को कांग्रेस ने पद से हटा दिया है। इनके नाम हसीब अहमद और श्रीश दुबे हैं। पार्टी ने हालांकि उन्हें निकाला नहीं है।

लगातार जारी कर रहे थे पोस्टर

-हसीब अहमद और श्रीश दुबे लगातार प्रियंका से जुड़े पोस्टर जारी कर रहे थे।

-इन पोस्टरों को दोनों सोशल मीडिया पर वायरल भी करते थे।

-पार्टी का कहना है कि इन पोस्टरों की वजह से काफी किरकिरी हो रही थी।

-दोनों के कदम को कांग्रेस की नीतियों के खिलाफ बताया गया है।

-हसीब और श्रीश पर कार्रवाई से बाकी नेताओं को कांग्रेस ने संदेश दिया है।

यह भी पढ़ें...फेसबुक पर प्रियंका के लिए पोस्टर कैंपेन, दीदी इज कमिंग सून इन UP

क्या कहना है हसीब का

-हसीब ने कहा कि उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया है।

-उनके कैंपेन से पार्टी को मजबूती मिल रही थी।

-अगर वह गलत हैं, तो फिर प्रियंका को लाने की मांग करने वाले बड़े नेता सही कैसे।

-ऑस्कर फर्नांडिस, दिग्विजय सिंह ने भी प्रियंका को आगे लाने की बात कही थी।

क्या कहना है श्रीश दुबे का?

-पहले भी कांग्रेसी था और आगे भी पार्टी का ही रहूंगा।

-प्रियंका से लोग चाहते हैं कि वह यूपी में बड़ी जिम्मेदारी संभालें।

-विधायक अनुग्रह नारायण सिंह ने भी सोनिया से मांग की थी।

Tags:    

Similar News