उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान जारी, शाम को अनाउंस होगा रिजल्ट

Update: 2017-08-05 07:30 GMT

नई दिल्ली: देश के उपराष्ट्रपति के चुनाव के लिए शनिवार को मतदान शुरू हो गया। सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मतदान किया।

मतदान सुबह 10 बजे शुरू हुआ और यह शाम पांच बजे तक जारी रहेगा।

वोटों की गिनती शाम को होगी। परिणाम की घोषणा भी शनिवार को ही हो जाएगी।

उपराष्ट्रपति पद के लिए सत्तारूढ़ राजग के उम्मीदवार एम. वेंकैया नायडू का विपक्ष के उम्मीदवार गोपालकृष्ण गांधी से मुकाबला है।

लोकसभा में राजग के स्पष्ट बहुमत को देखते हुए नायडू की उम्मीदवारी काफी मजबूत है। साथ ही उन्हें दक्षिण की कुछ राजनीतिक पार्टियों का भी समर्थन प्राप्त है।

नायडू ने शनिवार को मतदान शुरू होने से पहले विश्वास जताते हुए कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि अधिकांश दल उनके समर्थन में हैं।

यह भी पढ़ें: उपराष्ट्रपति चुनाव: वेंकैया नायडू ने दाखिल किया नामांकन, पीएम मोदी भी रहे मौजूद

भाजपा के अनुसार राजग के 81 राज्यसभा सदस्यों और 338 लोकसभा सदस्यों के अलावा एआईएडीएमके(50), वायएसआर (10) और तेलंगाना राष्ट्र समिति (14) के दोनों सदनों के सदस्य भी नायडू के पक्ष में वोट करेंगे।

करीब 493 सदस्यों के समर्थन के साथ नायडू के 394 का जादुई आंकड़ा आसानी से प्राप्त करने की संभावना है।

वहीं, विपक्ष के उम्मीदवार गोपाल कृष्ण गांधी को कांग्रेस, वाम दलों, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, डीएमके, तृणमूल कांग्रेस, बहुजन समाज पार्टी और नेशनल कांफ्रेंस का समर्थन प्राप्त है।

हाल ही में राजग में शामिल हुए जनता दल-युनाईटेड ने गांधी के समर्थन की घोषणा की थी। पार्टी उनके समर्थन में मतदान कर सकती है।

सौजन्य: आईएएनएस

Tags:    

Similar News