VIDEO: पानी की तलाश में भटका तेंदुआ, गांव में घुसते ही मचा हड़कंप

Update: 2016-05-23 07:59 GMT
thirsty panther-enter village, villagers fasten

बिजनौर: स्योहारा इलाके के टांडा गांव में एक तेंदुए के घुस जाने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने तेंदुए को पकड़ लिया है। अब वन विभाग की टीम इसे पिंजड़े में बंद करने की कोशिश कर रही है।

फंस गया तेंदुआ

-सोमवार सुबह जंगली इलाके से आया एक तेंदुआ गांव के एक मुर्गी फॉर्म में घुस गया।

-तेंदुआ फॉर्म में लटके लोहे के एक टूटे हुए गोले में फंस गया।

-मुर्गी फार्म मालिक ने स्थानीय लोगों की मदद से तेंदुए को रस्सी से बांध दिया।

-लोगों ने वन विभाग को इसकी सूचना दी।

लोहे के गोले में फंसा तेंदुआ

वन टीम पहुंची

-विभाग की टीम मौके पर पहुंच कर तेंदुए को पिंजड़े में बंद करने के प्रयास में जुट गई है।

-तेंदुए को देखने के लिए इलाके में हज़ारो लोगों की भीड़ इकठ्ठा हो गई।

मौके पर पहुंची पुलिस और जमा भीड़

-यहां तेंदुए के आबादी में आ जाने की यह पहली घटना नहीं है।

-पानी की तलाश में अक्सर यहां तेंदुए आ जाते हैं।

Tags:    

Similar News