युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह की गाड़ी पर फेंके अंडे

युवा कांग्रेस की ओडिशा इकाई के सदस्यों ने मध्य प्रदेश में गोलीबारी में किसानों के मारे जाने के विरोध में शनिवार (10 जून) को केंद्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह के वाहन पर अंडे फेंके।

Update: 2017-06-10 12:21 GMT
कृषि मंत्री राधामोहन ने खुले में किया पेशाब, तेजस्वी बोले- फोटो में लालबत्ती भी खोजो तो जानें?

भुवनेश्वर: युवा कांग्रेस की ओडिशा इकाई के सदस्यों ने मध्य प्रदेश में गोलीबारी में किसानों के मारे जाने के विरोध में शनिवार (10 जून) को केंद्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह के वाहन पर अंडे फेंके। कृषि मंत्री पर अंडों से हमला तब किया गया, जब वह यहां राज्य अतिथिशाला से खुर्दा जिले के जतानी जा रहे थे। केंद्रीय मंत्री 'सबका साथ, सबका विकास' कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए ओडिशा के दौरे पर हैं।



कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मध्य प्रदेश में पुलिस की गोलीबारी में छह किसानों के मारे जाने के विरोध में काले झंडे भी दिखाए और विरोध-प्रदर्शन किया। घटना के बाद, पुलिस कमिश्नरी ने एक प्राथमिकी दर्ज की और पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें राज्य युवा कांग्रेस के अध्यक्ष लोकनाथ महारथी भी शामिल हैं।

यह भी पढ़ें ... MP किसान आंदोलन: प्रदेश में शांति के लिए भूख हड़ताल पर बैठे CM शिवराज, कहा- गुस्सा कम करें किसान

पुलिस आयुक्त वाई.बी.खुरानिया ने कहा कि राजधानी की पुलिस ने एक मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता प्रदीप माझी ने केंद्र सरकार पर किसान विरोधी होने का आरोप लगाया।

माझी ने कहा, "अंडों से हमला उन्हें उनकी गलती का अहसास कराने के लिए किया गया, ताकि ओडिशा तथा देश के अन्य हिस्सों के किसानों की समस्याओं का समाधान हो।"

यह भी पढ़ें ... मंदसौर आंदोलन: मायावती ने कहा- राज्यों में सुरक्षा बल भेजने तक खुद को सीमित न करे मोदी सरकार

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की ओडिशा इकाई के प्रभारी अरुण सिंह ने कहा कि अंडों से हमला सत्ताधारी बीजू जनता दल (बीजद) के आदेश पर किया गया, क्योंकि देश भर में हाशिये पर जाने के बाद कांग्रेस में उतनी ताकत नहीं बची है।

--आईएएनएस

Tags:    

Similar News