नींद न आने की समस्या खतरनाक, दिन-भर में ज़रूर ले 8 घंटे की नींद

नींद पूरी न होने की वजह से हमारे शरीर में कई प्रकार की शारीरिक व मानसिक परेशानियां उत्पन्न हो जाती हैं, इसके साथ हम फ्रेश महसूस नहीं करते, आलस्य बना रहता है, चिड़चिड़ापन भी हो जाता है।

Update:2021-03-23 14:53 IST

मृणालिनी सिंह

लखनऊ: आज कल हमारी सबसे बड़ी समस्या जो काफी आम होती जा रही है वह है नींद न आने की समस्या। कभी हमारे पास काम का भार बहुत ज्यादा होने की वजह से, कभी मानसिक तनाव होने के कारण तो कभी हमारे बदलते समय व दिनचर्या के कारण यह समस्या उत्पन्न हो सकती है। दूसरी तरफ हम यह भी कह सकते है कि हमारे समाज में 80% लोग देर रात सोने के आदी होते जा रहे हैं। हम सभी यह बात जानते हैं और अगर नहीं जानते हैं तो हमें यह बात पता होनी चाहिए तथा ध्यान मे रखनी चाहिए कि हमारे स्वास्थ्य के लिए 8 घंटे की नींद बहुत जरूरी है।

ये भी पढ़ें:ISI-RAW के बीच सीक्रेट बातचीत, जानिए Ind – Pak के बीच कैसे हुआ समझौता

हमारी नींद पूरी होना बहुत जरूरी है

नींद पूरी न होने की वजह से हमारे शरीर में कई प्रकार की शारीरिक व मानसिक परेशानियां उत्पन्न हो जाती हैं, इसके साथ हम फ्रेश महसूस नहीं करते, आलस्य बना रहता है, चिड़चिड़ापन भी हो जाता है। इसलिए हमारी नींद पूरी होना बहुत जरूरी है। कई बार हमारे बिस्तर पर जाने के बाद भी घंटों तक नींद नहीं आती है। इसके लिए कुछ तरीके और खान-पान को अपनाने से हमारी यह समस्या ठीक हो सकती है।

1- हाथ- पैरो को धुले- जी हाँ रात में बिस्तर पर जाते समय अपने हाथों और पैरो को अच्छे से धुले, अगर गर्मी का मौसम है तो आप नहा भी सकते हैं। जब शरीर फ्रेश होता है तो नींद अच्छी आती है।

2- हल्के व आरामदायक कपड़े पहने- रात को सोते समय हल्के, साफ सुथरे और आरामदायक कपड़े पहनने चाहिए, जिससे नींद अच्छी आती है।

3- हल्का भोजन करें- रात को हमें हल्का खाना खाना चाहिए, जिससे कि वह आसानी से पच जाए, भारी खाना खाने से पाचन मे परेशानी होती है। जब पाचन सही से नहीं हो पाता है तो भी हमें नींद आने मे परेशानी होती है।

4 - साबुत अनाज खाये - साबुत अनाज में बहुत सारे पोशक तत्व पाए जाते हैं, जो कि भोजन में शामिल करने से अच्छी नींद में मददगार सिद्ध होते हैं।

5- फल और सब्जी- कुछ फल और सब्जियां जैसे कीवी, चेरी ,गाजर , हरा सलाद आदि रात के भोजन में शामिल करने से नींद अच्छी आती है।

6- मछली- चावल- मछली में विटामिन D, ओमेगा 3 फैटी एसिड पाए जाते हैं, तो अगर आप खाने में ये खाते हैं तो आपको बहुत अच्छी नींद आ सकती है।

7- बादाम और अखरोट- बादाम और अखरोट में भी ओमेगा 3 फैटी एसिड पाए जाते हैं जो कि अच्छी नींद के लिए मददगार होते हैं।

8- ग्रीन टी - रात को सोते समय Green टी पीने से काफी अच्छी नींद आती है तो इसे सोने से पहले जरूर पिए।

ये भी पढ़ें:उईगरों पर चीन को झटका: बैन हुए चीनी अधिकारी, मानवाधिकारों पर छिड़ी जंग

9- दूध- रात को सोने से पहले गुनगुना दूध पीने से अच्छी नींद आती है।

10- सोने से 2 घंटे पहले खाना खाये- जी हाँ अगर आप सोने के 2 घंटे पहले खाना खा लेते हैं तो यह अच्छे से पच जाता है। इन

कुछ बातों को अपनी जीवनशैली में अपनाकर, नींद न आने की समस्या को जड़ से खत्म किया जा सकता है।

Tags:    

Similar News