Cooking Tips: खाना बनाते समय इन चीजों का रखना चाहिए ध्यान, पोषक तत्व रहेंगे बरकरार

Cooking Tips: भोजन को हम सभी कई तरह से बनाते हैं। उबालने, भूनने और तलने से लेकर ग्रिलिंग तक- भोजन पकाने की कई तरीके हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि खाना बनाने का सही तरीका क्या है?

Written By :  Anupma Raj
Update: 2022-08-20 10:06 GMT

Cooking Tips (Image: Social Media)

Click the Play button to listen to article

Cooking Tips: भोजन को हम सभी कई तरह से बनाते हैं। उबालने, भूनने और तलने से लेकर ग्रिलिंग तक- भोजन पकाने की कई तरीके हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि खाना बनाने का सही तरीका क्या है?जिससे खाना में पोषक तत्व भी बरकरार रह सकें। अगर नहीं जानते तो यहां कुछ टिप्स दिए गए हैं, जिसको अपनाकर आप भी पोषक तत्व बरकरार रखते हुए भोजन बनाने का सही तरीका जान पाएंगे: 

उबालने का सही तरीका

कई बार हम सभी खाना बनाते समय किसी भी खाद्य पदार्थ को बहुत देर तक उबाल देते हैं, जिससे उसके अंदर की पोषक तत्व खत्म हो जाती है। दरअसल भोजन को अधिक उबालने सेविटामिन ए और अन्य वसा में मौजूद पोषक तत्व आसानी से धूल जाते हैं। विशेषज्ञों की मानें तो, सब्जियां जितनी अधिक देर तक पानी में रहती हैं, उतनी ही अधिक मात्रा में विटामिन और खनिज बाहर निकल जाते हैं और पानी में मिल जाते हैं। इसलिए सब्जियों को उबालने के बजाय, आप स्ट्रीमिंग जैसे अन्य तरीकों का अपनाएं। इसके अलावा सब्जी पकाते समय ज्‍यादा पानी में अधिक देर तक नहीं पकाएं। इससे इसके पोषक तत्‍व आसानी से खत्म हो जाते हैं, जो सेहत के लिए अच्छा नहीं होता है। इसलिए बेहतर यह होगा कि सब्जियों को पकाने के लिए उतना ही पानी डालें जितना इसे जरूरी हो। 

चावल पर्याप्त पानी में उबालें

चावल को पकाते समय पानी का ध्यान रखना चाहिए। दरअसल चावल को हमेशा पर्याप्‍त पानी में ही उबालना चाहिए और इसका पानी नहीं फेंकना चाहिए क्योंकि इससे चावल में मौजूद विटामिन बी नष्‍ट हो जाता है। इसलिए चावल को हमेशा कम पानी में और हल्‍की आंच पर ही पकाना सेहत के लिए फायदेमंद होता है।

काटने से पहले अच्छे से धो लें

फलों और सब्जियों को काटने से पहले अच्छी तरह धो लेना चाहिए। वहीं पत्तेदार सब्जियों को भी साफ करके काटने से पहले धो लेना चाहिए। दरअसल, काटने के बाद सब्जियों को धोने से इनमें मौजूद विटामिन सी और अन्य पोषक तत्व पानी के साथ बाहर निकल जाते हैं। इसलिए सब्जियों को कभी भी काटकर ना बनाएं। इससे पहले पानी से धो लें फिर बनाएं।

अधिक मोटा छिलका न उतारें

फलों और सब्जियों को छीलते समय मोटे छिलके नहीं उतारना चाहिए इससे पोषक तत्व नष्ट हो जाते हैं। दरअसल कई बार हम फलों, सब्जियों के इतने मोटे छिलके उतार देते हैं कि उसके पौष्टिक तत्‍व नष्ट हो जाते हैं। इसलिए इसमें इस बात का ध्यान रखना चाहिए। 

लंबे समय तक फ्रिज में ना करें स्टोर

फलों और सब्जियों को लंबे समय तक फ्रिज में स्टोर नहीं करना चाहिए। इससे पोषक तत्व खत्म हो जाते हैं। दरअसल कुछ लोग सब्जियों और फल आदि को एक सप्ताह तक फ्रिज में स्टोर करके रखते हैं। जिससे उनके पोषक तत्‍व नष्ट हो जाते हैं। इसलिए हमें लंबे समय तक कटी हुई सब्जियों और फलों को फ्रिज में रखने से बचना चाहिए। इन चीजों को ध्यान में रखने से पोषक तत्व नष्ट नहीं होंगे और आप इस हेल्दी तरीके से बनाए गए भोजन को अपनी डाइट में शामिल कर सकेंगे।

Tags:    

Similar News