IAS Sanjeev Hans Arrested: बिहार के सीनियर आईएएस की हुई गिरफ्तारी, आय से अधिक है संपत्ति, जानें नेटवर्थ

Bihar IAS Sanjeev Hans: बिहार के सीनियर IAS अधिकारी संजीव हंस गिरफ्तार कर लिए गए हैं। उन पर ये कार्रवाई ईडी की टीम ने की है। आइए जानें कितनी है उनकी कुल संपत्ति।

Written By :  Shreya
Update:2024-10-19 11:11 IST

IAS Sanjeev Hans (फोटो साभार- सोशल मीडिया) 

Bihar IAS Sanjeev Hans Net Worth: बिहार के सीनियर भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी संजीव हंस (IAS Sanjeev Hans Arrested) पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शुक्रवार की रात उन्हें उनके पटना स्थित सरकारी आवास से गिरफ्तार कर लिया। गिफ्तारी के बाद उन्हें पटना बेउर जेल भेजा गया है। आईएएस अफसर पर ये कार्रवाई एक मनी लॉन्ड्रिंग मामले (Money Laundering) में की गई है। इससे पहले ई़डी की टीम ने आय से अधिक संपत्ति के मामले (Disproportionate Assets Case) को लेकर संजीव हंस के अलग-अलग चार ठिकानों पर छापेमारी की थी।

संजीव हंस पर आय से अधिक संपत्ति के अलावा, घूस और रेप जैसे भी तमाम गंभीर आरोप (IAS Sanjeev Hans Controversies) लग चुके हैं। आइए जानते हैं कौन हैं बिहार के आईएएस संजीव हंस और उनके पास कितनी संपत्ति है।

आईएएस संजीव हंस के बारे में (IAS Sanjeev Hans Kon Hai)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

संजीव हंस बिहार कैडर के 1997 बैच के IAS अधिकारी हैं। वह मूल रूप से पंजाब के रहने वाले हैं। सिविल इंजीनियरिंग में बीटेक की डिग्री हासिल करने के बाद उन्होंने यूपीएससी की परीक्षा क्रैक की, जिसके बाद उन्हें बिहार कैडर अलॉट किया गया। सबसे पहली बार उन्हें बिहार के बांका जिले में एसडीएम के पद पर नियुक्ति मिली थी। आईएएस बनने की प्रेरणा संजीव को उनके पिता लक्ष्मण दास हंस से मिली, जो एक राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारी थे।

बिहार के कई जिलों में कलेक्टर पद पर रह चुके संजीव हंस को साल 2023 में उन्हें देश के टॉप नौकरशाहों में शामिल किया गया था। वह टॉप 23 चेंज मेकर ऑफ 2023 अवॉर्ड से सम्मानित किए गए थे। इसके अलावा उनका विवादों से भी गहरा नाता है। फिलहाल आय से अधिक संपत्ति मामले को लेकर सुर्खियों में आए संजीव हंस पर तमाम तरह के गंभीर आरोप लग चुके हैं, जिनमें घूस, गैंगरेप, बेनामी संपत्ति खरीदना शामिल है।

साल 2017 में में एक महिला वकील से गैंगरेप का मामला सामने आया था, जिसमें संजीव हंस पर भी आरोप लगाए गए थे। 2018 में जब उस महिला वकील को एक बेटा हुआ तो उसने दावा किया कि वो आईएएस संजीव हंस की संतान है।

कितनी संपत्ति के मालिक हैं संजीव हंस ((Sanjeev Hans IAS Net Worth 2024)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

जांच एजेंसी के मुताबिक, संजीव हंस की कुल आमदनी 5 करोड़ 47 लाख रुपये है, जिसमें से अधिकांश हिस्सा सैलरी और लोन से आया है। लेकिन उनके खर्च और संपत्ती उनकी आमदनी से कहीं ज्यादा है। आईएएस अधिकारी की संपत्तियों में उनका दिल्ली के सी-35 आनंद निकेतन में स्थित एक फ्लैट भी शामिल है, जिसकी कीमत 9 करोड़ 60 लाख रुपये बताई गई है। इसके अलावा उनके पिता और साले के नाम पर भी हिमाचल प्रदेश के कसौली में एक-एक विला है। बताया जा रहा है कि संजीव हंस ने अलग-अलग स्थानों पर करोड़ों रुपये की अवैध संपत्ति (Illegal Property) बना ली है। इसी को लेकर वह जांच के घेरे में आ गए हैं।

Tags:    

Similar News