Karan Kundrra-Tejasswi Prakash ने दुबई में खरीदा घर, वायरल हुई Tejran के घर की इनसाइड Photos

Karan Kundrra-Tejasswi Prakash: Bigg Boss 15 (Biggboss 15) की फेमस जोड़ी और हॉट कपल तेजरन अपने फैंस के बीच अक्सर छाए रहते हैं। एक बार फिर तेजरन सुर्खियों में हैं।

Report :  Anupma Raj
Update: 2022-11-20 03:19 GMT

Karan kundrra tejasswi Prakash (Image: Social Media)

Karan Kundrra-Tejasswi Prakash: Bigg Boss 15 (Biggboss 15) की फेमस जोड़ी और हॉट कपल तेजरन अपने फैंस के बीच अक्सर छाए रहते हैं। एक बार फिर तेजरन सुर्खियों में हैं। दरअसल टीवी सीरियल स्टार करण कुंद्रा (Karan kundrra) और अदाकारा तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) ने हाल ही में दुबई में एक प्लश हाउस खरीदा है। जिसमें कई सुविधा भी मौजूद है। 

बता दें दोनों को हाल ही में दुबई के एक प्रॉपर्टी के लॉन्च इवेंट में इन्वाइट किया गया था। ऐसा कहा जा रहा है कि इस कपल को वो प्रॉपर्टी इतनी पसंद आ गई कि दोनों ने वहां अपना घर खरीद लिया है। तेजरन का यह नया बसेरा पाल्म जुमेराह बीच रेसिडेंस में है. यहां काफी बड़ी जगह है, साथ ही यहां प्राइवेट पूल भी है। जानकारी के लिए बता दें कि पाल्म जुमेराह कापी पॉश एरिया है। इसके अलावा करण और तेजस्वी के मुंबई और गोवा में भी घर है। कुछ दिनों पहले ही तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा ने गोवा में अपना नया घर खरीदा था, जिसकी तस्वीरें वायरल भी हुई थी। वहीं दोनों ने दुबई वाले घर की चाबी एक इवेंट में ली। बता दें फोटो वायरल होने के बाद फैंस अब ये उम्मीद कर रहे हैं कि जल्द ही दोनों शादी के बंधन ने बंध सकते हैं। जिसकी तैयारी अभी से ही शुरू हो गई है। वहीं कुछ फैंस का कहना है कि दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रह सकते हैं। वायरल फोटो में दोनों साथ नजर आए। दोनों की जोड़ी फैंस को खूब पसंद आती है। वहीं Tejran के नए घर की तस्वीरें भी viral हो गई हैं।


तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा का दुबई वाला घर बेहद खूबसूरत और स्पेशियस है। घर में एक स्पेशियस ड्राइंग एरिया भी है। 


तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा के दुबई वाले घर का बेडरूम काफी बड़ा और सुंदर है। 


तेजरन के घर के अंदर एक आलीशान स्विमिंग पूल है। जिसकी फोटो भी अब सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी है।


करण और तेजस्वी के इस दुबई वाले घर की किचन कुछ इस तरह की है,जो बेहद मॉडर्न और क्लासी है।  



Tags:    

Similar News