कोरोना में क्रिसमस की धूम: ऐसे सजाएं Christmas Tree, बनेगा 2020 यादगार

अगर आप इस सर्दी अपने क्रिसमस ट्री को बहुत ही नेचुरल और क्लासिक लुक देना चाहते हैं तो स्नो स्प्रे और आर्टिफीशियल स्नो फ्लेक्स से इस ट्री को सजाएं। ये नेचुरल स्नो वाला लुक देगा। है।  

Update:2020-12-15 09:49 IST
किसी अपने को याद करना है और पैंडेमिक के कारण वो आपके साथ क्रिसमस और न्यू इयर नहीं मना पा रहा है तो आप अपने क्रिसमस ट्री को जरूर इस तरह से सजाएं।

लखनऊ: क्रिसमस डे आने में बस कुछ समय ही शेष रह गया है और इसकी तैयारियां लोगों ने अभी से शुरू कर दी हैं। बस कुछ दिनों में क्रिसमस 2020 आने वाला है। साल का आखिरी त्योहार भी क्रिसमस । इस दिन खास रिवाज है कि लोग अपने घरों पर क्रिसमस ट्री सजाते हैं। पहले तो ईसाई घरों में क्रिसमस ट्री सजाएं जाते थे अब तो हर घर में बच्चे क्रिसमस में बहुत ज्यादा रुचि लेने लगे हैं और परिवार के साथ क्रिसमस को मानने और ट्री को सजाने का अपना अनुभव ले रहे है।

क्रिसमस एक ऐसा दिन है जो बच्चों से लेकर बड़े बड़ों तक को बेहद पसंद होता है। इस दिन को बड़ी धूम-धाम से सेलेब्रेट किया जाता है। क्रिसमस डे आने से कई दिन पहले ही लोग अपने घरों में साज-सजावट करना और क्रिसमस ट्री को सजाना शुरू कर देते हैं। क्रिसमस ट्री के बिना क्रिसमस का ये फेस्टिवल अधूरा माना जाता है। लेकिन क्रिसमस ट्री की हर बार एक जैसी लाइट्स यै कैंडल्स से सजा-सजाकर बोर हो चुके हैं तो इस बार कुछ यूनिक और ट्रेंडी आइडियाज हम आपके लिए लेकर आए हैं।

इस साल क्रिसमस ट्री को सजाने के लिए

सिर्फ बहुत सारे कलरफुल मास्क ही काफी है। क्रिसमस पार्टी के रिटर्न गिफ्ट्स के तौर पर सैनेटाइजर और मास्क सबसे बेस्ट हो सकते हैं। ऐसे कई क्रिसमस ऑर्नामेंट्स भी ऑनलाइन उपलब्ध हैं जो 2020 के पैंडेमिक को काफी अच्छी तरह से दिखाते हैं। अगर आप चाहें तो सिर्फ बहुत सारे कलरफुल मास्क से ही अपने क्रिसमस ट्री को सजाएं। ये तरीका काफी यूनीक और अच्छा साबित हो सकता है। वैसे भी आजकल बहुत सारे डिजाइन्स और प्रिंट्स के मास्क बाज़ार में उपलब्ध हैं जो आपके क्रिसमस ट्री को तो यूनीक लुक देंगे ही और साथ ही साथ बाद में आपके काम भी आ जाएंगे।

यह पढ़ें...OMG! इस जेल के आगे महल फेल, 3,000 डॉलर के अपार्टमेंट की तरह दिखता है

 

फूड आइटम्स से सजाएं क्रिसमस ट्री

जी हां इस बार आप चाहें तो अपनी क्रिसमस ट्री को इडेबल्स यानी खाने-पीने की चीजें जैसे- सेब, नट्स, चॉकलेट्स और दूसरे फूड आइटम्स से सजाएं। यकीन मानिए आपके फैमिली मेंबर्स के साथ-साथ मेहमानों को भी आपका ये आइडिया जरूर पसंद आएगा।

अगर आप इस सर्दी अपने क्रिसमस ट्री को बहुत ही नेचुरल और क्लासिक लुक देना चाहते हैं तो स्नो स्प्रे और आर्टिफीशियल स्नो फ्लेक्स से इस ट्री को सजाएं। ये नेचुरल स्नो वाला लुक देगा। है।

फोटो से सजाएं

क्रिसमस ट्री को डेकोरेट करने के लिए कई सारी फोटोज का इस्तेमाल भी कर सकती हैं। सार भर में न जाने कितनी सेल्फी और अच्छी तस्वीरें आपने खींचीं होंगी। सबका प्रिंट आउट निकालें और अपने क्रिसमस ट्री को डेकोरेट करें। ये क्रिसमस ट्री अच्छा खासा बन सकता है। अगर इस साल आपकी कुछ अच्छी यादें हैं या किसी अपने को याद करना है और पैंडेमिक के कारण वो आपके साथ क्रिसमस और न्यू इयर नहीं मना पा रहा है तो आप अपने क्रिसमस ट्री को जरूर इस तरह से सजाएं।

यह पढ़ें...बच्चों संग ट्रैवलः आसान नहीं ये समय, निकलने से पहले जरूर रखें इन बातों का ध्यान

 

रंग-बिरंगे पॉम से सजाएं

कुछ क्रिएटिव आइडिया अगर दिमाग में न आ रहा हो तो बाजार से रंग-बिरंगे पॉम पॉम खरीद कर लाएं और उनसे अपनी क्रिसमस ट्री को सजाएं। आप चाहें तो पॉम पॉम के साथ रंगे-बिरंग ऊन से बने बॉल्स का इस्तेमाल करके भी अपनी क्रिसमस ट्री को सजा सकते हैं।

फूलों से सजाएं क्रिसमस ट्री

अगर आपको एक्सपेरिमेंट करना अच्छा लगता है कि तो आप इस साल अपनी क्रिसमस ट्री को फ्लोरल लुक भी दे सकती हैं। अपनी पसंद के वाइट या रेड कलर के फूलों से क्रिसमस ट्री को सजाएं। यह एक बेहद इको-फ्रेंडली तरीका भी है क्रिसमस ट्री को डेकोरेट करने का।

Tags:    

Similar News