Grape juice: अंगूर से बन सकता है तीन तरह का जूस, तीसरी रेसिपी के तो दीवाने बन जाएंगे आप

Grape Juice Benefits: आज हम आपको इस आर्टिकल में अंगूर के जूस की रेसिपी बताने वाले हैं, जिसे पीने के बाद आपको आनंद आ जायेगा।

Report :  Shivani Tiwari
Update: 2024-03-29 12:38 GMT

Grape Juice Benefits  (Photo- Social Media)

Grape Juice Recipe: बहुत से लोगों के मन में यह धारणा बन चुकी है कि अंगूर से सिर्फ वाइन ही बनाई जाती है, लेकिन ऐसा नहीं है, अंगूर के जूस भी बनाएं जाते हैं, वो भी सिर्फ एक तरह से नहीं, बल्कि आप कई तरह से अंगूर का जूस बना सकते हैं, जो आपके हेल्थ के लिए बहुत ही लाभकारी होगा। आज हम आपको इस आर्टिकल में अंगूर के जूस की रेसिपी बताने वाले हैं, जिसे पीने के बाद आपको आनंद आ जायेगा।

बेहद हेल्दी होता है अंगूर का जूस (Grape Juice Benefits)

अंगूर में कई पोषक तत्व होते हैं, यही नहीं ये एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं। अंगूर का जूस पीने से पाचन से जुड़ी सभी समस्याएं दूर हों जाती हैं, कोलेस्ट्रोल कंट्रोल में रहता है, इंस्टेंट एनर्जी मिलती है, इसी तरह तमाम और भी फायदे होते हैं। हम आपको यहां अंगूर से बनने वाले तीन तरह के जूस की रेसिपी बताने वाले हैं, जिसे आप बड़ी ही आसानी से घर पर बना सकतीं हैं।


अंगूर जूस फर्स्ट रेसिपी (Grape Juice Recipe)

अंगूर जूस बनाने के लिए फर्स्ट रेसिपी के बारे में आपको बताएं तो सबसे पहले आपको एक मिक्सी जार में हरा अंगूर ले लेना है, फिर उसमें पुदीने की पत्ती, जीरा पाउडर, चाट मसाला, काला नमक, शक्कर, नींबू का रस और बर्फ का कुछ टुकड़ा डालकर अच्छे से ब्लेंड कर लेना है, आपका हेल्दी जूस तैयार हो चुका है।


ग्रेप मोजितो रेसिपी (Grape Mojito)

यदि आपको ग्रेप मोजितो पीने का मन कर रहा है और आप मार्केट नहीं जाना चाह रहें हैं तो आप घर पर ही बड़ी आसानी से ग्रेप मोजितो बना सकते हैं। जी हां! इसके लिए आपको सबसे पहले अंगूर ले लेना है और उसमें पुदीना की पत्ती और नींबू का रस डालकर अच्छे से मडल कर लेना है। इसके बाद उसमें कुछ बर्फ के टुकड़े और लेमन स्लाइस ऐड कर देना है, साथ ही स्प्राइट भी डाल देना है। इस तरह से आप घर पर ही टेस्टी ग्रेप मोजितो बना सकते हैं।


रेड ग्रेप मॉकटेल (Red Grape Mocktail)  

रेड ग्रेप मॉकटेल बनाने के लिए आपको मिक्सी जार में ब्लैक ग्रेप लेना है, उसमे काली मिर्च पाउडर, चाट मसाला, शक्कर और पुदीना डालकर अच्छे से ब्लेंड कर लेना है। अब ग्लास में कुछ बर्फ के टुकड़े डालना है, फिर उसमें ब्लेंड किया हुआ मिक्चर डाल देना है, इस तरह से आपका रेड ग्रेप मॉकटेल तैयार हो चुका है।

Tags:    

Similar News