Hindu Wedding Rituals: काला रंग शुभ कामों में नहीं होता इस्तेमाल, तो आखिर क्यों दुल्हन को पहनाई जाती हैं काली चूड़ियां, जाने यहां

Hindu Wedding Rituals: हिंदू धर्म में शादी में दुल्हन को काली चूड़ियां पहनाई जाती हैं। ये काली चूड़ियां न तो प्लास्टिक की होती हैं और न ही मेटल की।

Report :  Vidushi Mishra
Update: 2022-12-23 02:39 GMT

दुल्हन काली चूड़ियां पहने हुए (फोटो- सोशल मीडिया)

Hindu Wedding Rituals: भगवान को साक्षी मानकर हिंदू धर्म में शादी-विवाह की रस्में निभाई जाती हैं। वर-वधु अग्नि के सात फेरे लेते हैं और सात जन्म तक एकदूसरे का साथ निभाने का फैसला करते हैं। शादी में बहुत सारे रीति-रिवाज होते हैं। उनमें से एक रिवाज होता है जिसमें लड़कियों को शादी के बाद काले रंग की चूड़ियां पहनाई जाती हैं। लड़की को समझाया जाता है कि इन काली चूड़ियों को सवा महीने, 6 महीने या फिर लगभग सवा साल तक पहनना होता है। 

लेकिन ये भी रिवाज है कि किसी भी शुभ कार्य में काला रंग नहीं पहनना चाहिए। फिर इतने बड़े आयोजन शादी के बाद दुल्हन को क्यों काली चूड़ियां पहनाई जाती हैं और इतने दिन तक पहनने को कहा भी जाता है। आप जानते हैं आखिर क्यों?

शादी के बाद लड़कियों को काली चूड़ियां क्यों पहनाई जाती हैं

हिंदू धर्म में शादी में दुल्हन को काली चूड़ियां पहनाई जाती हैं। ये काली चूड़ियां न तो प्लास्टिक की होती हैं और न ही मेटल की। ये कांच की काली चूड़ियां होती हैं। जिनको बहुत शुभ माना जाता है।

काली चूड़ियां पहनाने के पीछे की वजह दुल्हन को नकारात्मक एनर्जी से दूर रखने के लिए होता है। ताकि दुल्हन पर किसी की बहुत नजर न लगे।

ऐसा बताया जाता है कि दुल्हन के काली रंग की चूड़ी सवा महीने, 6 महीने या सवा साल तक पहननी चाहिए। ये इसलिए कि काली चूड़ियां पहने रहने से घर में भी कोई नकारात्म ऊर्जा प्रवेश नहीं कर पाती है और घर में आर्थिक समस्या नहीं रहती हैं। दुल्हन नए घर में अपने साथ खूब सारी खुशियां लाती हैं।

काल रंग बुरी नजर से बचाता है। इसलिए नई-नई शादी में पति-पत्नी के जोड़ें को किसी की नजर न लगे और रिश्ते में मिठास बनी रहे, इसलिए दुल्हन को काली चूड़ियां पहनाई जाती हैं।

ध्यान दें-

काली चूड़ी पहने के समय इन बातों का रखें ध्यान

जब भी दुल्हन सवा महीने, 6 महीने या सवा साल तक काली चूड़ी पहन रही है, उसे ये ध्यान रखना चाहिए, चूड़ी पहनते समय भी और कभी भी हाथ खाली न हो। अगर हाथ में एक काली चूड़ी बची हैं तो उसके चिटकने से पहले ही दूसरी काली चूड़ी पहन लें।

सवा साल तक अगर आप उन काली चूड़ियों को पहनना चाहती हैं तो आप चाहे तो 1-2 करके भी चूड़ियां पहन सकती हैं। बताया जाता है कि चूड़ी को पहनने के बाद उन्हें ठंडा कर लेना चाहिए। इसका विशेष महत्व है। 

साथ ही कभी भी काली चूड़िया किसी को नहीं देनी चाहिए और न ही इन्हें कूड़े में फेंकना चाहिए। किसी पवित्र नदी में भी बहा सकते हैं।

Tags:    

Similar News