Latest Blouse Designs: डिफरेंट लुक के लिए ट्राई करें लेटेस्ट ब्लाउज डिजाइन

Latest Blouse Designs: ओकेजन चाहे जो भी हो साड़ी का चलन हमेशा रहता है। और अगर ब्लाउज डिजाइनर हो तो सोने पे सुहागा जैसी बात हो जाती है।

Newstrack :  Network
Written By :  Pallavi Srivastava
Update: 2021-09-21 07:58 GMT

डिज़ाइनर ब्लाउज pic(social media) 

Latest Blouse Designs: किसी भी साड़ी(Saree) को खूबसूरत लुक(Beautiful Look) देने के लिए ब्लाउज का अहम रोल होता है। अगर ब्लाउज सुन्दर हो तो साधारण सिम्पल साड़ी भी बहुत सुन्दर लगती है। वैसे तो वक्त के साथ-साथ ब्लाउज का फैशन(Fashion) भी बदलता ही रहता है। जैसे पहले सिर्फ प्रिंटेड साड़ी(Saree trend) का चलन था। लेकिन अब सिल्क से लेकर कढ़ाईदार साड़ी चलन में है। वैसे ही ब्लाउज का डिजाइन भी समय के साथ बदलता रहता है। शायद आज जो ब्लाउज फैशन में है वो कल ना रहे और कल जो ब्लाउज फैशन में था वो आज ना हो।

मौसम चाहे जो भी हो महिलाएं हर मौसम में साड़ियां पहनती हैं। गर्मियों के हिसाब से हल्की और कंफर्टेबल साड़ियां पहनी जाती हैं। वहीं सर्दियों में सिल्क की साड़ियां पहनी जाती हैं। साड़ी आपके लुक को परफेक्ट बनाती है। साड़ी के साथ मैचिंग ब्लाउज महिलाओं पर बहुत फबता है। आजकल बुटीक में डिजाइनर ब्लाउजों का चलन है। महिलाओं की डिमांड(Demand) पर टेलर(Taylor) डिजाइनर ब्लाउज सिल रहे हैं। आइये आज आपको कुछ डिजाइनर ब्लाउज के बारे में बताते हैं-

बैकलेस ब्लाउज pic(social media)

डोरी वाले बैकलेस ब्लाउज (Backless Dori Blouse)

आजकल बैकलेस ब्लाउज टेंड में हैं। वैसे तो शादी ब्याह हो या कोई और फंक्शन हर तरीके का Blouse दिख जाता है। लेकिन आमतौर पर महिलाएं हैवी साड़ी के साथ सिम्पल Blouse पहनना पसंद करती हैं। सिम्पल ब्लाउज में बैकलेस डोरी दारब्लाउज चलन में है। डोरी वाले डिजाइन में भी कई विकल्प अपनाए जा सकते हैं। बहुत सी महिलाएं बैकलेस के बजाए डीप नेक ब्लाउज सिलवाती हैं। डोरी वाले ब्लाउज को और आकर्षक लुक देने के लिए बाजार में बहुत सारे बीट्स वाले लट्टू या लटकन मिलते हैं। जिसको लगा लेने से आपका ब्लाउज और भी आकर्षक बन जाता है।

बोट नेक ब्लाउज(Boat Neck Blouse) pic(social media)

बोट नेक ब्लाउज(Boat Neck Blouse)

जिन महिलाओं को डीप नेक या बैकलेस ब्लाउज नहीं पसंद है वो महिलाएं बोट नेक ब्लाउज बनवा सकती हैं। ये बौट नेक ब्लाउज भी बहुत आकर्षक लगता है। इसमे नेक को बोट के शेप में दे दिया जाता है।

कॉलरदार ब्लाउज(Collared Blouse) pic(social media)

कॉलरदार ब्लाउज(Collared Blouse)

आजकल कॉलर वाजे ब्लाउज(Collared Blouse) भी फैशन में हैं। वैसे आम तौर पर दुबली-पतली महिलाओं पर कॉलरदार ब्लाउज ज्यादा अच्छा लगता है। लेकिन महिलाएं अपनी वार्डरोब(Wardrobes) में हर डिजाइन को रखना पसंद करती हैं। इसलिए ज्यादातर महिलाएं कॉलरदार ब्लाउज सिलवा रही हैं। सिल्क जैसी साड़ियों में कॉलर वाले ब्लाउज बहुत सुंदर लगते हैं। जरूरी नहीं है आप कॉलरदार ब्लाउज को पूरा बंद करवा दें। कॉलरदार ब्लाउज को बैक से ओपन भी करवाया जा सकता है।

ऑफ शोल्डर ब्लाउज (Off Shoulder Blouse) pic(social media)

ऑफ शोल्डर ब्लाउज (Off Shoulder Blouse)

पहले इन सब तरीकों के ब्लाउज सिर्फ फिल्मों में अभिनेत्रियों को पहने ही देखा जा सकता था। मगर अब लड़कियां हों या महिलाएं सभी खुद को फैशन से जोड़ कर कपड़ों का चयन करती हैं। ऑफ शोल्डर ब्लाउज ही नहीं वन पीस Dress, गाउन, टॉप में भी बनता है। वैसे हम तोे आज ब्लाउज की बात कर रहे हैं। ब्लाउज में ऑफ शोल्डर का चलन बहुत ज्यादा बढ़ गया है।

Tags:    

Similar News