गजब! एक घर से भी महंगे हैं ये फल, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

कोई भी फल सेहत के लिए अच्छा होता है। सीजनल फल तो लोग बड़े चाव से खाते हैं। क्योंकि जिस सीजन में जो फल होता है वह सस्ता मिलता है। इसे खाने  सेहत भी अच्छी रहती है। जैसे गर्मियों मे आम तरबूज, खरबूज अंगूर खूब खाएं जाते हैं।

Update:2020-06-17 22:57 IST

जयपुर: कोई भी फल सेहत के लिए अच्छा होता है। सीजनल फल तो लोग बड़े चाव से खाते हैं। क्योंकि जिस सीजन में जो फल होता है वह सस्ता मिलता है। इसे खाने सेहत भी अच्छी रहती है। जैसे गर्मियों मे आम तरबूज, खरबूज अंगूर खूब खाएं जाते हैं। लेकिन आज हम कुछ ऐसे फलों की बात करेंगे जिनका नाम तो सुने होंगे लेकिन दाम नहीं, ये फल आम आदमी की पहुंच से बाहर है क्योंकि ये अमीरों के लिए ही मंहगे तो आम लोगों की बात ही अलग है। दुनिया में ऐसे कई फल हैं, जिनकी कीमत सुनकर ही होश उड़ जाते हैं, उन्हें खरीदना तो दूर की बात है।

यह पढ़ें...कोरोना से जंग: रेलवे ने ट्रेन के डिब्बों को बनाया आइसोलेशन वार्ड, इन सुविधाओं से हैं लैस

 

*तरबूज का नाम सुना होगा, गोल तरबूज देखा भी होगा, लेकिन चौकोर नहीं, बता दें कि चौकोर तरबूज भी होते हैं। इनकी खेती जापान में होती है। ऐसे एक चौकोर तरबूज की कीमत करीब 60 हजार रुपये होती है, जिसका वजन पांच किलो के आसपास होता है। ये तरबूजे चौकोर इसलिए होते हैं, क्योंकि इन्हें एक चौकोर डिब्बे में उगाया जाता है।

 

*आम की एक ऐसी किस्म ताईयो नो तामागो (एग ऑफ द सन) है, जिसे दुनिया का सबसे महंगा आम कहते है। इसे जापान के मियाजाकी प्रांत में उगाया जाता है और उसके बाद पूरे देश में बेचा जाता है। इस आम की एक किलो की कीमत तीन लाख रुपये से भी ज्यादा है।

 

*जापान में रूबी रोमन अंगूर, की ये प्रजाति दुनिया के सबसे महंगे फलों में है। पिछले साल इस अंगूर का महज एक गुच्छा साढ़े सात लाख रुपये में बिका था, जिसमें 24 अंगूर थे। महंगा होने की वजह से ही इसे 'अमीरों का फल' कहे तो कोई अतिशयोक्ति नहीं है।

यह पढ़ें...प्राइवेट अस्पतालों पर नई गाइडलाइन, अब कर सकेंगे ऐसा

 

*खरबूजा युबरी दुनिया के सबसे महंगे फलों में शुमार है।इसकी खेती जापान में होती है और वही पर बिकता भी है, क्योंकि जापान से बाहर इसका निर्यात बहुत कम ही होता है। इस खरबूजे को सूरज की रोशनी से दूर ग्रीन हाउस में उगाया जाता है। युबरी खरबूजे की एक जोड़ी की कीमत करीब 20 लाख रुपये है, यानी 10 लाख रुपये का एक खरबूजा।

Tags:    

Similar News