हो जाएं सावधान! अगर पी रहें हैं दूध, तो जान ले ये जरुरी बातें

सबको पता है दूध पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं। हर इंसान को दूध या उससे बनी चीजों का सेवन करना चाहिए। दूध में विटामिन, खनिज, प्रोटीन, एंटीऑक्सिडेंट सहित कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं।

Update: 2023-05-17 19:37 GMT

लखनऊ: सबको पता है दूध पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं। हर इंसान को दूध या उससे बनी चीजों का सेवन करना चाहिए। दूध में विटामिन, खनिज, प्रोटीन, एंटीऑक्सिडेंट सहित कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं। दूध, उम्र से संबंधित मांसपेशियों के नुकसान को कम करने और व्यायाम के बाद मांसपेशियों की मरम्मत को बढ़ावा देने में मदद करता है। दूध में मौजूद कैल्शियम, विटामिन डी, फॉस्फोरस और मैग्नीशियम हड्डियों को भी मजबूत बनाते हैं।

ये भी देखें:योगी सरकार के ढाई साल: सीएम ने पेश किया रिपोर्ट कार्ड, गिनाईं उपलब्धियां

हम आपको बता दें कि दूध और डेयरी उत्पादों का सेवन बोन फ्रैक्चर के जोखिम को कम कर सकता है। अगर आप रोजाना दूध पीएंगे तो आपको ये सारे फायदे आसानी से मिल जाएंगे लेकिन दूध पीने से पहले और बाद में कुछ बातों का ध्यातन रखना बहुत जरूरी होता है। ये आपके स्वा,स्य्रस के लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं। आज हम आपको बतातें है कुछ ऐसी बातें जो दूध पीने से पहले ध्यान में रखना चाहिए।

मछली खाने के बाद न पीएं दूध

मछली खाना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। यह त्वतचा और बालों की सेहत के लिए बहुत अच्छा है लेकिन इसे खाने के तुरंत बाद दूध कभी नहीं पीना चाहिए। ऐसा करने से आपकी पाचन क्रिया खराब हो सकती है। इससे आपको पेट संबंधी कई तरह की परेशानी हो सकती है। फूड पॉइजनिंग, पेट दर्द और शरीर पर सफेद धब्बे भी हो सकते हैं।

ये भी देखें:कोहली हुए विराट! इकलौते खिलाड़ी, हासिल किया ये कीर्तिमान

दूध पीने से पहले करेला और भिंडी न खाएं

दूध पीने से पहले कभी भी करेले और भिंडी की सब्जी का सेवन नहीं करना चाहिए। इन सब्जियों को खाने के बाद दूध पीने से आपके चेहरे पर काले धब्बे पैदा हो सकते हैं। इसका अलावा चेहरा काला भी पड़ सकता है। चेहरे पर एलर्जी या इंफेक्शन भी हो सकता है।

उड़द की दाल खाने के बाद न पीएं दूध

उड़द की दाल खाने के बाद दूध का सेवन करने से आपका डाइजेशन खराब हो सकता है। दोनों एक साथ सेवन करना हानिकारक है। दाल खाने के बाद दूध पीने से आपको पेट में दर्द, उल्टी और शरीर में भारीपन महसूस हो सकता है।

ये भी देखें:कांग्रेस लीडर डीके शिवकुमार को तिहाड़ जेल भेजा गया, चिदंबरम के होंगे पड़ोसी

खट्टे फल खाने के बाद न पीएं दूध

दूध पीने से पहले खट्टे फलों का सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिए। अगर आप खट्टे फल खाने के बाद दूध पीते हैं तो आपको उल्टी की शिकायत हो सकती है। इसके साथ ही पेट संबंधी परेशानियां भी हो सकती हैं।

मूली और जामुन का सेवन न करें

अगर आप मूली और जामुन खा रहे हैं तो इसके तुरंत बाद दूध का सेवन कभी भी न करें। मूली और जामुन के सेवन के बाद दूध पीना आपके लिए खतरनाक हो सकता है। ऐसा करने से आपको त्वचा संबंधी कई तरह की बीमारियां हो सकती हैं। चेहरे पर खुजली होने के साथ साथ झुर्रियां भी पड़ सकती हैं।

Tags:    

Similar News