अब नहीं होंगे असमय सफेद आपके आईब्रो, इन तरीकों को रोज करें फॉलो

चेहरे की खूबसूरती में आंखों के साथ आईब्रो का भी अहम रोल होता हैं। आंखें तो चेहरे की खूबसूरती का सबसे अहम भाग है। इनकी खूबसूरती और भी बढ़ जाती है, जब आइब्रो यानि भौंहे घनी व काली हो।

Update:2020-05-23 22:25 IST

जयपुर : चेहरे की खूबसूरती में आंखों के साथ आईब्रो का भी अहम रोल होता हैं। आंखें तो चेहरे की खूबसूरती का सबसे अहम भाग है। इनकी खूबसूरती और भी बढ़ जाती है, जब आइब्रो यानि भौंहे घनी व काली हो।

 

यह पढ़ें... सैलून जाने से पहले जान लें ये बातें, वरना पड़ जाएंगे मुसीबत में

लेकिन स्ट्रेस, मेकअप का अधिक इस्तेमाल व अन्य कारणों से असमय आइब्रो के बाल सफेद हो जाते हैं, जो देखने में काफी भद्दे लगते हैं। इसके अलावा उम्र बढ़ने के कारण बालों में हाइड्रोजन पर ऑक्साइड जमा होता जाता है, जिससे आईब्रो के बाल सफेद हो जाते हैं। ऐसे में कुछ घरेलू टिप्स बताएंगे, जिससे आइब्रो के बाल काले व घने हो जाएंगे।

आइब्रो सफेद होने के कारण

जब हम अधिक अधिक स्ट्रेस लेते हैं। खाने में पोषण की कमी और नींद पूरी ना होने पर आइब्रो सफेद होते हैं।आजकल इलैक्ट्रिक गैजेट्स का अधिक इस्तेमाल और हार्मोन्स में बदलाव की वजह से भी बाल सफेद होते हैं।

 

यह पढ़ें...आधा होटल खाली, रूम सर्विस भी नहीं

इन तरीकों से करें आईब्रो का काला

*कच्चा दूध- रोज दिन में एक बार अपनी आइब्रो पर कच्चा दूध लगाएं। ऐसा करने से आपकी आइब्रो के बाल घने और काले भी होने शुरू हो जाते हैं।

*नारियल का तेल- रोज 2 बार नारियल तेल से आईब्रो की मसाज करें। इससे आइब्रो जल्दी मोटी और काली हो जाएंगी।

*प्याज का रस- प्याज का रस बालों की ग्रोथ के लिए बहुत अच्छा होता है। हर रोज दिन में एक बार प्याज का रस आईब्रो पर लगाने से ये जल्दी काली और घनी बनती हैं।

*ऑलिव आयल- रात को सोने से पहले ऑलिव आयल से आइब्रो की मसाज करें और ओवरनाइट के लिए छोड़ दें। सुबह इसे साफ कर लें। इससे आइब्रो काली व घनी होगी। आप चाहे तो कैस्टर ऑयल भी लगा सकती हैं।

Tags:    

Similar News