Premanand Ji Maharaj: जब ढोल की घुन पर जमकर नाचे प्रेमानंद जी महाराज, देखिये क्यों हंस हंस के लोट पोट हुए महाराज जी

Premanand Ji Maharaj: महाराज जी का एक वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। वीडियो में प्रेमानंद जी महाराज ढोल की घुन पर जमकर नाचते नज़र आ रहे हैं। आप भी देखिये उनका ये वीडियो।

Update:2023-08-10 11:51 IST
Premanand Ji Maharaj (Image Credit-Social Media)

Premanand Ji Maharaj: प्रेमानंद जी महाराज अपनी बातों से सभी को काफी प्रभावित करते हैं। ऐसे में भक्त उनकी दिनचर्या से लेकर उनके निजी जीवन के बारे में भी जानने को काफी ज़्यादा उत्सुक रहते हैं। वहीँ आपको बता दें कि महाराज जी का एक वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। वीडियो में प्रेमानंद जी महाराज ढोल की घुन पर जमकर नाचते नज़र आ रहे हैं। आप भी देखिये उनका ये वीडियो।

प्रेमानंद जी महाराज का वीडियो वायरल

पीले वस्त्र और पीले तिलक के साथ प्रेमानंद जी महाराज अपने ज्ञान से सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लेते हैं। वहीँ उनका एक वीडियो भी काफी ज़्यादा चर्चा में है। जहाँ पहले तो महाराज जी ढोल की धुन पर धीरे धीरे नाचना शुरू करते हैं फिर मंद मंद मुस्कुराते हुए सभी को देखते हैं। इतने में एक व्यक्ति उनका हांथ पकड़ कर उन्हें नृत्य करने को कहता है लेकिन महाराज जी मना कर देते हैं।

वहीँ एक अन्य वीडियो में प्रेमानंद जी महाराज एक भजन सुनते और उसपर मुस्कुराते नज़र आ रहे हैं। थोड़ी ही देर बाद वो अपना मुँह दबाकर ज़ोर से हँसते हैं। वीडियो को देखकर भक्त अपनी अपनी प्रतिक्रियां कमेंट सेक्शन में ऐड कर रहे हैं। जहाँ एक ओर बाबा को ढोल की धुन पर मंत्रमुग्ध होते आप देख सकते हैं वहीँ अगले ही पल एक अन्य वीडियो में उनको खुलकर हँसते देख उनके भक्त काफी प्रसन्न हैं। आपने महाराज जी का ये अंदाज़ पहले कभी नहीं देखा होगा। वीडियो में महाराज जी अपने भक्तों के बीच खड़े नज़र आ रहे हैं। साथ ही झूमते और मुस्कुराते दिख रहे हैं।

Full View

आपको बता दें कि महाराज जी की 17 सालों से दोनों किडनी काम नहीं कर रही। तब से महाराज जी अपनी दिनचर्या का पालन काफी कड़ाई से कर रहे हैं। वो प्रतिदिन सुबह 2 बजे उठ जाते हैं और पूरे वृन्दावन की परिक्रमा करते हैं। इसके बाद वो अपने भक्तों के बीच बैठते हैं और उनकी समस्याओं को भी सुनते हैं। प्रेमानंद जी महाराज राधा रानी के परम भक्त हैं।

Tags:    

Similar News