Priyanka Gandhi Children: लाइमलाइट से दूर प्रियंका गांधी के बच्चे क्या करते हैं, देखें अनदेखी तस्वीरें

Priyanka Gandhi Ke Kitne Bacche Hain: प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा के दो बच्चे हैं। दोनों स्पोर्ट्स में काफी रूचि रखते हैं।

Written By :  Shreya
Update:2024-09-20 06:42 IST

Priyanka Gandhi Children (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Priyanka Gandhi Children: प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) एक पॉलिटिशियन और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव हैं। वह इंदिरा गांधी की पोती और राजीव-सोनिया गांधी की छोटी बेटी हैं। आप प्रियंका के लगभग सभी परिवार के सदस्यों के बारे में जानते होंगे, लेकिन वह अपने बच्चों को कम ही मीडिया के सामने लाती हैं। प्रियंका और रॉबर्ट वाड्रा के दो बच्चे हैं, एक बेटा और एक बेटी। आइए जानते हैं प्रियंका गांधी के दोनों बच्चों के बारे में, वो कहां हैं और क्या करते हैं।

प्रियंका गांधी का परिवार (Priyanka Gandhi Family Members Name)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

प्रियंका गांधी का जन्म 12 जनवरी 1972 को नई दिल्ली में हुआ था। उनके माता-पिता सोनिया और राजीव गांधी हैं। प्रियंका राहुल गांधी की छोटी बहन हैं। उन्होंने 18 फरवरी, 1997 को बिजनेसमैन रॉबर्ट वाड्रा (Robert Vadra) से शादी की थी। प्रियंका ने अपने पिता की तरह लव मैरिज की है। वह जब 13 साल की थीं तो रॉबर्ट से मिली थीं। दोनों एक ही स्कूल में पढ़ा करते थे। इसके बाद दोनों की बातचीत का सिलसिला शुरू हो गया और धीरे-धीरे ये दोस्ती प्यार में बदल गई। इसके बाद दोनों की शादी मां सोनिया गांधी के आवास दस जनपथ पर हिंदू रीति-रिवाजों से कराई गई। प्रियंका गांधी के दो बच्चे भी हैं, एक बेटा और एक बेटी। बेटे का नाम रेहान (Raihan Vadra) है, जबकि बेटी का नाम मिराया (Miraya Vadra) है।

क्या करते हैं प्रियंका के बच्चे (Priyanka Gandhi Vadra Children)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

प्रियंका ने साल 2000 में अपने पहले बच्चे बेटे रेहान को जन्म दिया। इसके बाद 2002 में बेटी मिराया का जन्म हुआ। कांग्रेस महासचिव के बच्चे कम ही मीडिया के सामने आते हैं। रॉबर्ट और प्रियंका ने दोनों बच्चों को लाइमलाइट से दूर रखा है। रेहान और मिराया ने देहरादून से पढ़ाई की है। बता दें राजीव गांधी और राहुल गांधी ने भी यहीं से पढ़ाई की थी।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

रेहान और मिराया से जुड़ी ज्यादा जानकारी तो सार्वजनिक नहीं की जाती है। लेकिन उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, प्रियंका के बच्चे स्पोर्ट्स में काफी इंट्रेस्ट रखते हैं। प्रियंका के बेटे रेहान को शूटिंग करना पसंद है। इसके अलावा वह वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफी और पेंटिंग का भी शौक रखते हैं। वह अपनी पेंटिंग्स की कई प्रदर्शनी भी लगा चुके हैं।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

वहीं, रिपोर्ट्स के मुताबिक, मिराया बास्केटबॉल की बेहतरीन खिलाड़ी हैं। उन्होंने कई टूर्नामेंट्स में भी हिस्सा लिया है। वह एक नेचर लवर भी हैं। उन्हें नेचर के बीच ऐसी जगहों पर घूमना पसंद है, जहां पर शोर-शराबा कम हो।

Tags:    

Similar News