Raksha Bandhan Celebration: भारत के अलावा इन देशों में भी होती है राखी की धूम, लिस्ट में मुस्लिम देश भी

Raksha Bandhan Celebration: भारत में रक्षाबंधन का त्योहार धूमधाम से मनाया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं हिंदू धर्म का यह फेस्टिवल कई अन्य देशों में भी सेलिब्रेट किया जाता है।

Written By :  Shreya
Update: 2024-08-19 01:30 GMT

Raksha Bandhan (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Raksha Bandhan In Other Countries: 19 अगस्त, सोमवार को रक्षाबंधन (Raksha Bandhan 2024) का त्योहार मनाया जाएगा। भाई-बहन का यह पर्व हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है। इस दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती हैं और कामना करती हैं कि उनके भाई की उम्र लंबी हो, वह हमेशा अपनी जिंदगी में सुखी रहे और दोनों के बीच का प्यार हमेशा बढ़ता रहे। साथ ही अपने भाई से रक्षा का वादा लेती हैं। भाई भी जीवनभर बहन की रक्षा करने की कसम खाते हैं।

पूरे देशभर में यह त्योहार बहुत धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं हिंदू कल्चर का यह फेस्टिवल कई अन्य देशों में भी मनाया जाता है। आइए जानते हैं भारत के अलावा ऐसे कौन से देश हैं जहां रक्षाबंधन का त्योहार (Raksha Bandhan Celebration) मनाया जाता है।

इन देशों में भी मनाते हैं रक्षाबंधन (Which Countries Celebrate Raksha Bandhan)

वैसे तो रक्षाबंधन भारतीय परंपरा और संस्कृति का हिस्सा है, लेकिन ऐसे कई अन्य देश भी हैं, जहां भाई-बहन के प्यार का त्योहार मनाया जाता है।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

नेपाल (Nepal)

नेपाल में भी रक्षाबंधन का त्योहार सेलिब्रेट किया जाता है। पड़ोसी देश के लोग सावन की पूर्णिमा को राखी का पर्व मनाते हैं। जिसे यहां जनेऊ पूर्णिमा के नाम से संबोधित किया जाता है। नेपाल के कुछ क्षेत्रों में लड़कियां और महिलाएं अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधती हैं, जबकि इस दिन हिंदू पुरुष अपने जनेऊ को बदलते हैं।

मॉरीशस (Mauritius)

इस देश में भी राखी के त्योहार को मनाया जाता है। दरअसल, यहां भारतीय मूल के लोग बड़ी संख्या में रहते हैं। ऐसे में ये लोग रक्षाबंधन के पर्व को पारिवारिक समारोह के रूप में मनाते हैं।

सऊदी अरब (Saudi Arabia)

दुनिया के प्रमुख मुस्लिम देशों में से एक सऊदी अरब में भी लोग रक्षाबंधन मनाते हैं। दरअसल, इस देश में भी भारतीय लोग काफी संख्या में रहते हैं, जो काम की तलाश में जाते हैं। ऐसे में इस मुस्लिम देश में भी राखी का पर्व मनाया जाता है।

पाकिस्तान (Pakistan)

इसके अलावा पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में भी राखी सेलिब्रेट की जाती है। पाकिस्तान में हिंदू धर्म को मानने वाले लोग काफी संख्या में हैं, जो हर साल अपने भाई की कलाई पर राखी बांधकर रक्षाबंधन मनाते हैं।

लंदन (London)

लंदन यानि यूनाइटेड किंगडम में भी भारतीय लोग बड़ी संख्या में रहते हैं। ये लोग भारतीय परंपरा के मुताबिक, हर साल सावन की पूर्णिमा पर राखी के त्योहार को मनाते हैं।

अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया (America And Australia)

विदेशों में भारतीय त्योहार की खूब धूम रहती है। भारत के अलावा अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में यह त्योहार काफी धूमधाम से मनाया जाता है। हर साल भारतीय लोग इन देशों में काम की तलाश में जाते हैं और यहां पर काफी संख्या में भारतीय रहते हैं, जो रक्षाबंधन को सेलिब्रेट करते हैं।

दक्षिण अफ्रीका (South Africa)

इन देशों के अलावा दक्षिण अफ्रीका भी उन देशों की लिस्ट में शामिल है, जहां पर भाई-बहन के प्यार के त्योहार रक्षाबंधन को सेलिब्रेट किया जाता है। इस देश में भारतीय समुदाय के लोग राखी के पर्व को खूब धूमधाम के साथ मनाते हैं।

Tags:    

Similar News