Sawan Somwar Niyam: सावन में क्या खाएं-क्या न खाएं, यहां देख लें पूरी लिस्ट

Sawan Somwar Vrat Niyam: सावन के सोमवार का व्रत रखते हैं तो ये भी जान लें कि इस व्रत के दौरान क्या खाना चाहिए और कौन सी चीजें नहीं खानी चाहिए।

Newstrack :  Network
Update: 2024-07-23 04:59 GMT

Sawan Somwar Niyam (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Sawan Somwar Vrat Me Kya Khaye: सोमवार यानी 22 जुलाई से सावन के पवित्र महीने (Sawan 2024) की शुरुआत हो चुकी है। यह महीना भगवान शिव को समर्पित है। सावन के हर सोमवार को भोलेनाथ की विधि-विधान से पूजा-अर्चना और व्रत (Sawan Somwar Vrat) करके मनोवांछित फल पाया जा सकता है। सोमवार को व्रत रखने के कुछ नियम (Sawan Somwar Vrat Niyam) भी हैं। अगर आप सावन के सोमवार का व्रत रखते हैं तो इस आर्टिकल को पूरा जरूर पढ़ें। क्योंकि आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि सावन सोमवार के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं।

सावन सोमवार व्रत में क्या खाना चाहिए

इस बार सावन के महीने में पांच सोमवार पड़ेंगे। सोमवार को व्रत रखने के दौरान व्यक्ति फलाहार ले सकते हैं। लेकिन अन्न का सेवन नहीं करना चाहिए। कई लोगों को कंफ्यूजन रहती है कि सावन सोमवार का व्रत करते समय कॉफी पीनी चाहिए या नहीं। नमक खाना चाहिए या नहीं। तो चलिए जानते हैं कि सावन सोमवार व्रत (Sawan Somwar Vrat Diet) में क्या खाना चाहिए।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

आप सावन का सोमवार व्रत रहने के दौरान मौसमी फल का सेवन कर सकते हैं। दूध और दूध से बनी चीजों का भी व्रत में सेवन किया जा सकता है। इसके अलावा आप आलू व आलू से बनी चीजें, सिंघाड़ा और कुट्टू के आटे से बनी चीजें, साबूदाने से बनी चीजें, मखाना, ड्राई फ्रूट्स आदि खा सकते हैं। इसके अलावा नारियल पानी, फ्रेश जूस भी ले सकते हैं। व्रत खोलते समय लौकी या कद्दू की सब्जी खा सकते हैं।

अगर आपको लगता है कि व्रत वाले दिन कॉफी नहीं पीनी चाहिए (Sawan Somwar Vrat Me Coffee Pi Sakte Hai?) तो ऐसा नहीं है। आप चाय और कॉफी दोनों ही व्रत रहने के दौरान पी सकते हैं। कई लोग तो सावन के सोमवार का व्रत रहने के दौरान पूरी तरह से नमक का सेवन नहीं करते। लेकिन अगर आप नमक खाते हैं तो साधारण नहीं बल्कि सेंधा नमक का सेवन करें।

सावन सोमवार व्रत में क्या न खाएं

अब बात करते हैं कि सावन सोमवार व्रत के दौरान क्या क्या नहीं खाना (Sawan Somwar Vrat Me Kya Nahi Khaye) चाहिए। सबसे पहले तो ध्यान रहे कि व्रत में अन्न का सेवन न करें। इसके अलावा हरी सब्जियां भी नहीं खानी चाहिए। प्याज व लहसुन को न व्रत में और न ही सावन के पूरे महीने में हाथ लगाएं। साधारण नमक भी खाने की मनाही होती है। व्रत में नशा आदि से भी दूर रहना चाहिए।

Tags:    

Similar News