Health Tips: 50 की उम्र के बाद सभी को खानी चाहिए ये चार चीजें

बढ़ती उम्र के साथ इंसान की मांसपेशियां कमजोर होने लगती हैं। इसके लिए अंडा सबसे अच्छा स्त्रोत है। जो हमारी मसल को रिकवर करने में मदद करती है। अंडे में विटामिन डी और ओमेगा 3 फैटी एसिड पाया जाता है।

Update: 2020-12-19 14:07 GMT
Health Tips: 50 की उम्र के बाद सभी को खानी चाहिए ये चार चीजें photos (social media)

नई दिल्ली : जैसे हमारी उम्र बढ़ने लगती है वैसे हमारे शरीर का मेटाबॉलिज्म सिस्टम भी कमजोर पड़ने लगता है। आपको बता दें कि बढ़ती उम्र के लोगों में कई तरह ही दिक्कतें देखने को मिलती है । इन लोगों में ह्रदय रोग, ब्लड प्रेशर, डायबिटीज जैसी कई बीमारी देखने को मिलती है। एक्स्पर्ट्स का मानना है कि 50 साल की उम्र यह उससे ज्यादा की उम्र के लोगों की डाइट में कुछ खास चीजों को शामिल करने से कई बीमारी का खतरा दूर हो जाता है।

अंडे

बढ़ती उम्र के साथ इंसान की मांसपेशियां कमजोर होने लगती हैं। इसके लिए अंडा सबसे अच्छा स्त्रोत है। जो हमारी मसल को रिकवर करने में मदद करती है। अंडे में विटामिन डी और ओमेगा 3 फैटी एसिड पाया जाता है।

एवोकाडो

आज कल लोगों में कॉलेस्ट्रोल की समस्या काफी देखने को मिल रही है। आपको बता दें कि इसे नियंत्रित रखने के लिए आपको अपनी हेल्दी डाइट में इस एवोकाड़ो को शामिल जरूर करना चाहिए। यह फल ब्लड प्रेशर के साथ ह्रदय रोग को भी नियंत्रित रखता है।

ये भी पढ़ें :करीना कपूर की इतनी सस्ती ड्रेस, जिन्हें आप भी खरीद सकते हैं

स्ट्रॉबैरी

स्ट्रॉबैरी फाइबर का सबसे अच्छा स्त्रोत है। आपको बता दें कि यह स्ट्रॉबैरी वजन को काफी कंट्रोल रखती है। इस स्ट्रॉबैरी में काफी अच्छे तत्व पाए जाते हैं। जो शरीर में होने वाली स्किन समस्या से लेकर फेफड़े और गले में होने वाली कई तरह कि समस्या को आसानी से दूर करती है। स्ट्रॉबैरी खाने से केंसर का खतरा काफी दूर रहता है।

बादाम - अखरोट

बुजुर्ग लोगों के लिए बादाम और अखरोट काफी काफी सेहतमंद डाइट साबित होती है। आपको बता दें कि बादाम हड्डियों को मजबूत बनाता है। इस बादाम के साथ अखरोट भी काफी सेहत के लिए फायदेमंद डाइट साबित होती है। 50 की उम्र में 6 से 10 बादाम और 3 से 4 अखरोट को जरूर खाना चाहिए। यह फैट को काफी कंट्रोल करने में मदद करता है।

ये भी पढ़ें :मर्दों के लिए काम की अमरूद के पत्तों की चाय, पीने से दूर होती है यह बीमारी

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News