Lok Sabha Election Voting: तीसरे चरण में 93 सीटों पर वोटिंग समाप्त, शाम 6 बजे तक 60.19 फीसदी वोटिंग

Written By :  Viren Singh
Update: 2024-05-07 12:33 GMT
Live Updates - Page 5
2024-05-07 03:53 GMT

क्षत्रिय समाज आहत है, लेकिन देश की खातिर...', बोले पूर्व CM विजय रुपाणी

Lok Sabha Chunav 2024 Phase 3 Voting: गुजरात में जारी लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण की 25 सीटों पर वोटिंग के दौरान अपने मताधिकार का प्रयोग करने क बाद राज्य के पूर्व सीएम विजय रूपाणी ने मीडिया से बात की। उन्होंने कहा कि यह लोकतंत्र का सबसे बड़ा उत्सव है। गुजरात में लोग बड़ी संख्या में वोट डालने के लिए निकल रहे हैं। गुजरात के लोगों ने 2014, 2019 में बीजेपी को वोट दिया और इस बार फिर वे हम पर भरोसा दिखाएंगे। गुजरात की जनता को मोदी जी पर पूरा भरोसा है। ये पीएम मोदी जी की हैट्रिक होगी। और अब की बार 400 पार कोई और मुद्दा नहीं है, सिर्फ विकास ही मुद्दा है।

उन्होंने कहा कि जनता जानती है कि पिछले 10 साल में क्या विकास हुआ। क्षत्रिय समाज आहत है मैं समझता हूं, लेकिन देश प्रेम और राष्ट्रवाद के लिए वे कमल का बटन दबाएंगे। इंडिया ब्लॉक और गांधी परिवार, सब कुछ अपने हित के लिए करते हैं और इस स्वार्थी स्वभाव के लोग सच्चाई जानते हैं।

2024-05-07 03:48 GMT

शदर पावर ने किया मतदान

Lok Sabha Chunav 2024 Phase 3 Voting: महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में वोट डाले जा रहे हैं। इस दौरान एनसीपी-एससीपी प्रमुख शरद पवार अपना वोट डालने के बाद बारामती के एक मतदान केंद्र पर पहुंच कर अपना वोट डाला है। यहां से एनएसपी-एससीपी ने बारामती सीट से सुप्रिया सुले को मैदान में उतारा है। एनसीपी ने महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार को बारामती से मैदान में उतारा है।

2024-05-07 03:45 GMT

गुजरात के सीएम ने किया मताधिकार का प्रयोग

Lok Sabha Chunav 2024 Phase 3 Voting: गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अहमदाबाद के एक मतदान केंद्र पर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया है।

2024-05-07 03:43 GMT

शिवराज सिंह ने परिवार के संग डाला वोट

Lok Sabha Chunav 2024 Phase 3 Voting: लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण में पूर्व सीएम एवं विदिशा से बीजेपी उम्मीदवार शिवराज सिंह चौहान ने अपने परिवार के साथ सीहोर में बने एक पोलिंग बूथ पर पहुंच कर मताधिकार का प्रयोग किया है। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए मेरा सौभाग्य है कि मैं लोकतंत्र के उत्सव में शामिल हुआ। मैंने मतदान किया। वोट लोकतंत्र की आत्मा है, लोकतंत्र के प्रति समर्पण का प्रतीक है। सभी को वोट डालना चाहिए। बता दें कि विदिशा से कांग्रेस के प्रताप भानु शर्मा चुनाव मैदान मे हैं।

2024-05-07 03:31 GMT

मुर्शिदाबाद में भिड़े बीजेपी, टीएमसी और कांग्रेस कार्यकर्ता

Lok Sabha Chunav 2024 Phase 3 Voting: पश्चिम बंगाल में मंगलवार को तीसरे चरण का मतदान जारी है। वोटिंग के बीच मुर्शिदाबाद में कांग्रेस नेता के घर पर क्रूड बम फेंका गया है, जबकि मुर्शिदाबाद जिले के जांगीपुर लोकसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए हैं। 

2024-05-07 03:25 GMT

रितेश देशमुख और जेनेलिया ने डाला वोट

Lok Sabha Chunav 2024 Phase 3 Voting: महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव 2024 के जारी मतदान में अभिनेता रितेश देशमुख और उनकी पत्नी जेनेलिया देशमुख ने लातूर के एक मतदान केंद्र पर वोट डाला है। इस दौरान केंद्र में दंपति काफी खुश नजर आए। एनडीए ने मौजूदा सांसद सुधाकर तुकाराम श्रंगारे को इंडिया अलायंस के कलगे शिवाजी बंदप्पा के खिलाफ मैदान में उतारा है।


 


2024-05-07 03:16 GMT

सिया पेटल ने मोदी को किया चित्र भेंट, पीएम को पास देख बच्चे हुए गदगद

Lok Sabha Chunav 2024 Phase 3 Voting: गुजरात के अहमदाबाद की सिया पटेल अभी छोटी हैं, मतदाता नहीं, लेकिन यहां बने पोलिंग बूथ के बाहर खड़ी होकर अपने प्रधानमंत्री को देखने का इंतजार कर रही थीं। मोदी जैसे ही वोट डालने के लिए मतदान केंद्र पहुंच और वोट डाल कर बाहर आए तो वहां पर खड़े हुए लोगों को साथ कुछ देर पल बिताए और संवाद कायम किया। इस दौरान वहां पर मौजूद सिया पटेल ने अपने प्रधानमंत्री को एक चित्र भेंट किया। पीएम मोदी ने सिया कुछ बातें भी कीं। यह सब होता देख सिया गदगद हो गईं। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि "मैंने उनसे उनका ऑटोग्राफ मांगा। मैं इस दिन का इंतजार कर रही थी। मैं इसे शब्दों में बयां नहीं कर सकती। उन्होंने बस मुझे ऑटोग्राफ दे दिया। जब से मैंने पोर्ट्रेट बनाया है तब से मैं इस दिन का इंतजार कर रही थी। मैं कर सकती हूं।' मैं इसे शब्दों में बयां नहीं कर सकता। यह एक शानदार अनुभव था।


 


2024-05-07 03:02 GMT

मतदान के बाद पीएम मोदी लोगों से मिले

Lok Sabha Chunav 2024 Phase 3 Voting: लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण के लिए डाल जा रहे मतदान के दौरान पीएम मोदी ने मंगलवार को अहमदाबाद में  एक मतदान केंद्र पर वोट डालने के बाद अपनी स्याही लगी उंगली दिखाई। मोदी का यह इशारा लोगों से रिकॉर्ड तोड़ मतदान करने का था। 

2024-05-07 02:59 GMT

कांग्रेस नेता सुशील कुमार शिंदे ने किया मतदान

Lok Sabha Chunav 2024 Phase 3 Voting: महाराष्ट्र के सोलापुर में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में कांग्रेस नेता सुशील कुमार शिंदे और सोलापुर लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार प्रणिती शिंदे ने अपना वोट डाला।  



 


2024-05-07 02:57 GMT

मीडिया कर्मी रखें अपने स्वास्थ्य का ध्यान

Lok Sabha Chunav 2024 Phase 3 Voting: मोदी ने लोकसभा चुनाव 2024 को कवर कर रहे पत्रकारों के स्वास्थ्य की भी चिंता प्रकट की। उन्होंने कहा कि मीडिया कर्मियों से चुनाव को कवर करते समय अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें। अधिक पानी पीना चाहिए और यह आपके स्वास्थ्य के लिए अच्छा होगा और आपको ऊर्जा भी देगा।

Tags:    

Similar News