UP Lok Sabha Election Phase 3 Voting: यूपी में 10 सीटों पर वोटिंग खत्म, सभी सीटों पर 55 प्रतिशत से अधिक मतदान

Report :  Jugul Kishor
Update: 2024-05-07 10:00 GMT
Live Updates - Page 3
2024-05-07 06:38 GMT

UP Lok Sabha Election Phase 3 Voting Live: भाजपा समर्थकों की गाड़ी मतदाताओं को पहुंचा रही पूलिंग बूथ तक

UP Lok Sabha Election Phase 3 Voting Live: एटा विधानसभा की उमेदपुर पोलिंग पर भाजपा समर्थकों की झंडा तथा राजू भइया का स्टीकर लगी गाड़ी मतदाताओं को लाती हुई मिली, जिसमें भाजपा की प्रचार सामग्री भी रखी हुई थी, मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने चेतावनी देकर छोड़ दिया है। 

2024-05-07 06:24 GMT

UP Lok Sabha Election Phase 3 Voting Live: पुलिस मुसलमानों को वोट करने से रोक रही: सपा विधायक

UP Lok Sabha Election Phase 3 Voting Live: सँभल विधायक नवाब इकबाल महमूद ने पुलिस पर बड़ा आरोप लगाया है, उन्होंने कहा कि पुलिस मुसलमानों को वोट नहीं डालने दे रही है। पुलिस आतंक फैला रही है, मतदान केंद्रों पर मुसलमानों को निशाना बनाया जा रहा है। 

2024-05-07 06:20 GMT

UP Lok Sabha Election Phase 3 Voting Live: मैनपुरी में पथराव, भाजपा कार्यकर्ता घायल

UP Lok Sabha Election Phase 3 Voting Live: मैनपुरी के विधानसभा किशनी थाना बेबर क्षेत्र के मतदान केंद्र तेजगंज पर भाजपा और सपा कार्यकर्ता भिड़ गए। मतदान केंद्र पर जमकर पथराव हुआ है। पथराव में भाजपा कार्यकर्ता मनोज चौहान घायल हो गए। 

2024-05-07 06:04 GMT

UP Lok Sabha Election Phase 3 Voting Live: यूपी में सुबह 11 बजे तक 26.12 प्रतिशत मतदान

UP Lok Sabha Election Phase 3 Voting Live: यूपी में सुबह 11 बजे तक 26.12 प्रतिशत मतदान हुआ है। 

  • आगरा में 11 बजे तक 25.87 प्रतिशत वोटिंग हुई।
  • आंवला में 11 बजे तक 25.98 प्रतिशत मतदान।
  • बदायूं में 11 बजे तक 26.02 प्रतिशत मतदान।
  • बरेली में 11 सुबह बजे तक 23.60 फीसदी वोटिंग।
  • एटा में सुबह 11 बजे 27.17 प्रतिशत मतदान।
  • फतेहपुर सीकरी में सुबह 11 बजे तक 27.63 फीसदी मतदान।
  • फिरोजाबाद में सुबह 11 बजे तक 24.42 फीसदी मतदान।
  • हाथरस में सुबह 11 बजे तक 26.02 फीसदी मतदान।
  • मैनपुरी में सुबह 11 बजे तक 25.13 फीसदी मतदान।
  • संभल में सुबह 11 बजे तक 29.55 प्रतिशत मतदान हुआ है।

2024-05-07 05:58 GMT

UP Lok Sabha Election Phase 3 Voting Live: संभल में सपा प्रत्याशी और पुलिस में नोंकझोंक

UP Lok Sabha Election Phase 3 Voting Live: संभल कोतवाली क्षेत्र के चौधरी सराय में सपा प्रत्याशी व विधायक जिया उर्रहमान बर्क और पुलिस के बीच नोकझोंक हो गई। सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष फिरोज खां को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। हालांकि नोकझोंक के बाद पुलिस ने सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष को छोड़ दिया। 

2024-05-07 05:52 GMT

UP Lok Sabha Election Phase 3 Voting Live: बीजेपी से युवा परेशान : धर्मेंद्र यादव

UP Lok Sabha Election Phase 3 Voting Live: आजमगढ़ से सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव ने सैफई में वोट डालने के बाद कहा कि बीजेपी से लोग परेशान हैं। युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है। उन्होने कहा कि अखिलेश यादव मंदिर में गए तो मंदिर धुलवाया गया, लोकतंत्र में जनता वोट देकर जवाब देती है। 

2024-05-07 05:39 GMT

UP Lok Sabha Election Phase 3 Voting Live: हाथरस के नगलावीरा गांव में वोट का बहिष्कार

UP Lok Sabha Election Phase 3 Voting Live: हाथरस के गांव नगलावीरा में ग्रामीणों ने वोट का बहिष्कार किया है। उपजिलाधिकारी महिमा सिंह राजपूत और सीओ इगलास वोटरों को समझाने में जुटे हुए हैं।  वहां बड़ी संख्या में गांव के वोटर्स जुटे हुए हैं। 


2024-05-07 05:37 GMT

UP Lok Sabha Election Phase 3 Voting Live: लोकतंत्र और संविधान बचाने का चुनाव : डिंपल यादव

UP Lok Sabha Election Phase 3 Voting Live: मैनपुरी से सपा उम्मीदवार डिंपल यादव ने मतदान करने के बाद कहा, बेरोजगारी, महंगाई बढ़ रही है। उन्होने कहा भारतीय जनता पार्टी की नीयत में खोंट है। आज देश का लोकतंत्र और संविधान बचाने का चुनाव है। 

2024-05-07 05:19 GMT

UP Lok Sabha Election Phase 3 Voting Live: अखिलेश यादव ने अपने परिवार संग सैफई में डाला वोट

UP Lok Sabha Election Phase 3 Voting Live: मैनपुरी संसदीय क्षेत्र में सपा प्रमुख अखिलेश यादव, मैनपुरी से मौजूदा सांसद और सपा उम्मीदवार डिंपल यादव ने मतदान किया। भाजपा ने इस सीट से जयवीर सिंह को मैदान में उतारा है।

2024-05-07 05:14 GMT

UP Lok Sabha Election Phase 3 Voting Live: फतेहपुरी सीकरी में मतदान का बहिष्कार

UP Lok Sabha Election Phase 3 Voting Live: फतेहपुर सीकरी लोकसभा के बूथ संख्या 95 पर बहिष्कार कर दिया है। शमशाबाद इलाके के कोठी चार बीघा गांव के लोगों का कहना है कि वह विकास कार्य न होने के चलते मतदान बहिष्कार करने का ऐलान किया गया है।

Tags:    

Similar News