Top Universities of Lucknow: लखनऊ के इन विश्वविद्यालयो में बेहतर पढ़ाई के साथ बढ़िया कैंपस भी, शिक्षा से लेकर मौज मस्ती

Top Universities of Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सभी पाठ्यक्रम से संबंधित प्रमुख कॉलेज है जिनमें उच्च शिक्षा के साथ ही बाकी सभी सुविधाएँ भी छात्रों को प्राप्त होगी।

Update: 2023-04-22 12:14 GMT
लखनऊ के प्रमुख विश्वविद्यालय और उनकी उच्च सुविधाएँ

Lucknow Universities and College: लखनऊ भारत के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश की राजधानी है। इसे उच्च शिक्षा का केंद्र भी माना जाता है। लखनऊ में इनजीनियरिंग, चिकित्सा, क़ानून, फ़ार्मसी, प्रबंधन आदि सभी छेत्र के विभिन्न विश्वविद्यालय है। आइए जानते है लखनऊ के कुछ टॉप विश्वविद्यालय और उन्मे उपलब्ध सुविधाएँ।

1.लखनऊ विश्वविद्यालय:

यह लखनऊ, उत्तर प्रदेश में एक सार्वजनिक राजू विश्वविद्यालय है। इस विश्वविद्यालय की स्थापना 1867 में हुई थी। इसका छेत्रफल कुल 75 एकड़ है। एलयूँ में कला, क़ानून, इनजीनियरिंग, आधुनिक भाषा, सामाजिक अनुसंधान आदि सभी पाठ्यक्रम उपलब्ध है।

लखनऊ विश्वविद्यालय में उपलब्ध सुविधाएँ

कक्षायें: एलयूँ में सभी पाठ्यक्रम के लिए विशालकाय कक्षाएँ बनी हुई है जिनमें लगभग 100 बच्चों के बेठने की व्यवस्था है।

कैफेटेरिया: लखनऊ विश्वविद्यालय के सभी विभाग जैसे विज्ञान,कला, और वाणिज्य सभी में अलग-अलग कैफेटिरिया है। सभी कैफेटेरिया में विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट भोजन उपलब्ध है।

हॉस्टल: विश्वविद्यालय के बगल में गर्ल्स बॉयज दोनों के लिए 2-सीटर, 3- सीटर, 4-सीटर हॉस्टल की सुविधा उपलब्ध है।

ऑडिटोरियम: लखनऊ विश्वविद्यालय में सभी विभागों के अपने अलग-अलग हॉल है जिसमें विभाग संबंधी कार्यक्रम का आयोजन किया जा सकता है।

स्पोर्ट्स: विश्वविद्यालय में स्पोर्ट्स के लिए एक विशालकाय मैदान के साथ कॉलेज स्पोर्ट्स टीम भी है।

2.बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय(बीबीएयू):

यह लखनऊ में स्थित एक केंद्रीय विश्वविद्यालय है। बीबीएयू विश्वविद्यालय की स्थापना वर्ष 1996 में हुई थी। इसका छेत्रफल लगभग 850 एकड़ है। इसे एनआईआरएफ में 200 श्रेणी में और एनआईआरएफ विश्वविद्यालयो की रैंकिंग में 150 स्थान प्राप्त है। इस विश्वविद्यालय में सभी पाठ्यक्रम जैसे क़ानून, इनजीनियरिंग, प्रौद्योगिकी, सामाजिक और जीव विज्ञान, भाषा आदि उपलब्ध है। इस विश्वविद्यालय में खेल मैदान, छात्रावास, एनसीसी जैसी सुविधाएं उपलब्ध है।

कक्षाएं: बीबीएयू विश्वविद्यालय में सभी सुविधा युक्त बड़ी कक्षाएं हैं। कक्षाओं के साथ ही सभी विभाग के उच्च तकनीक युक्त अपने लैब है।

पार्किंग: विश्वविद्यालय में सभी विभाग की अपनी अलग पार्किंग है जो इस बड़े कैंपस में छात्रों की आवाजाही आसान करता है।

हॉस्टल: विश्वविद्यालय के अंदर ही उच्च सुविधा युक्त सभी पाठ्यक्रमों के अपने अलग-अलग हॉस्टल है।

ऑडिटोरियम: बीबीएयू अटल बिहारी वाजपेई ऑडिटोरियम 1000 से भी ज़्यादा सीट का है और सभी उच्च सुविधाओं जैसे- एसी, प्रोजेक्टर, बालकनी आदि उपलब्ध है।

स्पोर्ट्स: बीबीएयू विश्वविद्यालय में सभी स्पोर्ट्स के लिए अपने अलग अलग मैदान और कोर्ट की व्यवस्था है। विश्वविद्यालय की अपने एक स्पोर्ट्स टीम भी है जो शहर और प्रदेश स्तर पर खेलों में हिस्सा लेती है।

3. डॉ ए.पी.जे. अब्दुल कलाम तकनीकी विश्वविद्यालय:

यह लखनऊ का एक तकनीकी विश्वविद्यालय है। इसकी स्थापना 2000 में हुई थी। इसके पहले यह उत्तर प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय के नाम से जाना जाता था। यह उत्तर प्रदेश के तकनीकी कॉलेज से सम्बंधित है। इस विश्वविद्यालय से इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंजीनियरिंगएंड टेक्नोलॉजी, फ़ैकल्टी ओफ़ आर्किटेक्चर, सेंटर फ़ॉर अड्वैन्स स्टडीज़ सम्बंधित कॉलेज है।

लाइब्रेरी: कॉलेज की पांच मंजिला सेंट्रल लाइब्रेरी 6400 स्क्वायर मीटर में फैली है। लाइब्रेरी मे उपलब्ध सभी किताबें ऑनलाइन भी छात्रों के लिए उपलब्ध है।

सेमिनार हॉल: कॉलेज में सभी विभागों के अपने सेमिनार हॉल और लैब हैं जिनकी उच्च व्यवस्थाओं का छात्र इस्तेमाल कर सकते है।

कैफेटेरिया: कॉलेज के कैफेटिरिया में विभिन्न प्रकार के खाद्य पदार्थ उच्च दामों में छात्रों के लिए उपलब्ध है।

4.किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी:

यह लखनऊ का एक चिकित्सा विश्वविद्यालय और एक अस्पताल है। केजीएमयूँ की स्थापना वर्ष 1905 में एक मेडिकल कॉलेज के रूप में हुई थी। इस विश्वविद्यालय के चिकित्सा से सम्बंधित सभी पाठ्यक्रम जैसे- मेडिसिन, सर्जरी, हॉर्ट, चेस्ट, ओंकॉलॉजी, नर्सिंग आदि सब उपलब्ध है। यहाँ चिकित्सा में स्नातक और परास्नातक के सभी पाठ्यक्रम और डिग्री उपलब्ध है। एनआईआरएफ रैंकिंग 2020 में चिकित्सा में इसे 10, विश्वविद्यालयों में 32 रैंकिंग प्राप्त है।

हॉस्पिटल: केजीएमयू का अपना सरकारी अस्पताल है जो 24 घंटे सेवाएं प्रदान करता है।

लाइब्रेरी: विश्वविद्यालय की सेंट्रल लाइब्रेरी में चिकित्सा से संबंधित सभी पुस्तक, ई-जर्नल, ई-बुक छात्रों और प्रोफेसर के लिए उपलब्ध है।

ऑडिटोरियम: विश्वविद्यालय कन्वेंशन सेंटर 20,000 स्क्वेर फ़ीट में फैला हुआ है। ऑडिटोरियम के अंदर तीन हॉल हैं जिनमें लगभग 1000 से ज़्यादा सीट है। तीनों हॉल में एसी की सुविधा उपलब्ध है।

गेस्ट रूम: मेडिकल कॉलेज के अंदर ही गेस्ट रूम है जिसमें गेस्ट फैकल्टी के रुकने की उच्च व्यवस्था है।

कैफेटेरिया: केजीएमयू के कैफेटेरिया में आपको उच्च दामों में साफ़ सुथरे स्वादिष्ट व्यंजन उपलब्ध है।

5. डॉ राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय:

यह लखनऊ स्तिथ एक राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय है। इसकी स्थापना वर्ष 2005 में हुई थी। यह किलैट (CLAT) से मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय है। इसमें किलैट (CLAT) के अंक के माध्यम से दाख़िला होता है। यहाँ क़ानून में स्नातक और स्नातकोत्तर दोनो पाठ्यक्रम उपलब्ध है। एनआईआरएफ रैंकिंग के अनुसार वर्ष 2020 में 11वॉ स्थान प्राप्त है।

ऑडिटॉरीयम: विश्वविद्यालय में 3500 सीट का एक विशालकाय ऑडिटोरियम है|

स्विमिंग पूल: विश्वविद्यालय में एक ओलंपिक साइज का पूल उपलब्ध है इसका इस्तेमाल कॉलेज के छात्र और अन्य बाहरी लोग सभी कर सकते हैं।

लाइब्रेरी: विश्वविद्यालय की लाइब्रेरी छात्रों के लिए 24 घंटे सातों दिन खुलती है। इसमें कानून संबंधी सभी प्रकार की पुस्तकें उपलब्ध है जिन्हें छात्र लाइब्रेरी में अथवा ऑनलाइन पढ़ सकते हैं।

कैफ़ेटेरिया: विश्वविद्यालय का कैफ़ेटेरिया स्वच्छ और सभी प्रकार की खाद्य पदार्थ उच्च दामों में उपलब्ध है जैसे- दोस, इडली, समोसा, राजमा-चावल आदि।

स्पोर्ट्स: विश्वविद्यालय में लॉन टेनिस, बैडमिंटन कोर्ट, बास्केट बॉल, फुटबॉल सभी के लिए व्यवस्था उपलब्ध हैं।

हॉस्टल: विश्वविद्यालय में गर्ल्स और बॉयज के लिए अलग अलग एसी और नॉन एसी रूम्स हॉस्टल में उपलब्ध है।

6.बाबू बनारसी दास विश्वविद्यालय:

यह लखनऊ का एक निजी विश्वविद्यालय है। इसकी स्थापना वर्ष 1998 में हुई थी। इसे वर्ष 2010 में एक निजी विश्वविद्यालय का दर्जा प्राप्त हुआ। इस विश्वविद्यालय में कम्प्यूटर, विज्ञान, इनजीनीयरिंग, होटल प्रबंधन, फ़ार्मसी, चिकित्सा जैसे विषयों के लिए कई विभाग है।

लाइब्रेरी: बीबीडी में एक विशालकाय लाइब्रेरी है जिसमें सभी पाठ्यक्रम की विभिन्न पुस्तकें उपलब्ध है। साथ ही छात्रों के लिए पुस्तकें ऑनलाइन भी उपलब्ध है।

स्पोर्ट्स: बीबीडी विश्वविद्यालय द्वारा स्थापित बाबू बनारसी दास नामक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में एक स्टेडियम और बैडमिंटन टेनिस जैसे खेलों के लिए कोर्ट भी है।

कैफेटेरिया: बीबीडी विश्वविद्यालय का विशालकाय और साफ सुथरा कैफेटेरिया है जिसमें विभिन्न प्रकार के व्यंजन उपलब्ध है।

ऑडिटोरियम: बीबीडी विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में लगभग 1000 छात्रों के बैठने की उच्च व्यवस्था है।

ट्रांसपोर्ट: सभी छात्रों और प्रोफेसरों के लिए विश्वविद्यालय द्वारा बसों की सुविधा उपलब्ध है।

बैंक और एटीएम: विश्वविद्यालय परिसर के अंदर पंजाब नेशनल बैंक और उसी का एटीएम है जिससे छात्रों और प्रोफेसरों के लिए 24 घंटे सेवाएं उपलब्ध हैं।

चिकित्सालय: विश्वविद्यालय में एक ओपीडी चिकित्सालय है। छात्रों प्रोफेसर को इस अस्पताल में सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध है।

7.एमिटी विश्वविद्यालय:

यह लखनऊ का एक प्रसिद्ध निजी विश्वविद्यालय है। इसका लगभग 40 एकड़ का भव्य परिसर है। यहाँ पर क़ानून, स्नातक, स्नातकोत्तर, मीडिया, आईटी, शिक्षा, कम्प्यूटर, पीएचडी आदि सभी पाठ्यक्रम उपलब्ध है।
कक्षाएं: इस विश्वविद्यालय में सभी पाठ्यक्रमों की विशालकाय कक्षाएं है और सभी पाठ्यक्रम के लिए लैब की उच्च व्यवस्था है।

कैफ़ेटेरिया: एमिटी विश्वविद्यालय में विशाल कैफ़ेटेरिया के साथ ही अन्य रेस्ट्रॉंट भी है जैसे- डॉमिनोज़, सबवे, कैफ़े कॉफ़ी डे, बिकनो आदि

स्पोट्स कॉम्प्लेक्स: एमिटी विश्वविद्यालय में खेल कूद के लिए सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं जैसे बास्केटबॉल कोर्ट, फुटबॉल कोर्ट, स्विमिंग पूल, टेनिस कोर्ट आदि।

हॉस्टल: बॉयज और गर्ल्स दोनों के लिए बेहतर सुविधाओं से युक्त हॉस्टल है।

अन्य सुविधाएँ: ऑडिटोरियम, जिम, बस, हॉस्पिटल, म्यूजिक और डांस रूम सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं।

Tags:    

Similar News