कांग्रेस MLA कलावती भूरिया का निधन, कोरोना से थीं संक्रमित, पार्टी में शोक

कोरोना वायरस से कांग्रेस विधायक कलावती भूरिया का निधन हो गया है। उन्होंने निजी अस्पताल में आखिरी सांस ली।

Newstrack Network :  Network
Published By :  Shreya
Update: 2021-04-24 03:40 GMT

 कलावती भूरिया (फाइल फोटो साभार- सोशल मीडिया)

अलीराजपुर: कोरोना वायरस (Corona Virus) महामारी ने एक और नेता की सांस छीन ली हैं। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के अलीराजपुर जिले की जोबट विधानसभा सीट से विधायक और कांग्रेस की नेता कलावती भूरिया (Congress MLA Kalavati Bhuria) की कोरोना से मौत हो गई है। वो कोविड-19 पॉजिटिव पाए जाने के बाद इंदौर के एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती थी, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली है। बताया जा रहा है कि सुबह तड़के तीन बजे उनका निधन हो गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक, कोरोना से संक्रमित होने के बाद वो पिछले 10 दिनों से अस्पताल में भर्ती थीं, जहां उनका इलाज चल रहा था। उनके भाई ओर युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर विक्रांत भूरिया (Vikrant Bhuria) ने उनकी मौत की पुष्टि की है। उनके निधन से कांग्रेस (Congress) में शोक की लहर है। बता दें कि कलावती भूरिया, झाबुआ विधायक कांतिलाल भूरिया (Kantilal Bhuria) की भतीजी थीं। वो झाबुआ जिला पंचायत की 15 साल अध्यक्ष भी रही थीं।

 अशोक कुमार वालिया (फाइल फोटो साभार- सोशल मीडिया)

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एके वालिया की भी कोरोना से मौत

बता दें कि इससे पहले कांग्रेस (Congress) के वरिष्ठ नेता और दिल्ली सरकार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर अशोक कुमार वालिया (Dr. Ashok Kumar Walia) का कोरोना वायरस के चलते निधन हो गया था। कोरोना संक्रमित होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन वो जिंदगी की जंग हार गए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वो दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल (Apollo Hospital) में एडमिट थे, जहां उन्होंने अंतिम साल ली।

भाजपा विधायक का कोरोना से निधन

वहीं, शुक्रवार शाम ही लखनऊ पश्चिम से भाजपा के विधायक सुरेश श्रीवास्तव (BJP MLA Suresh Srivastava) का भी कोरोना वायरस से निधन हो गया था। वे कोरोना से संक्रमित थे और 7 दिनों से वेंटिलेटर पर चल रहे थे। उनके निधन पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से लेकर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने भी शोक जताया है।

Tags:    

Similar News