MP News: बदमाशों ने युवक के सीने में दागी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

Rewa News: चोरहटा थाना क्षेत्र में एक युवक के सीने में दिनदहाड़े दो बदमाशों ने गोली दाग दी। युवक बुरी तरह जख्मी हो गया और उसे एसजीएमएच में उसका उपचार किया जा रहा है।

Update: 2022-10-27 09:30 GMT

अस्पताल में भर्ती घायल युवक। 

MP Crime News: रीवा में अपराध का का ग्राफ लगतार बढ़ता जा रहा है। आये दिन बेखौफ बदमाश वारदात को अंजाम दे रहे हैं। गुरूवार (27 अक्टूबर) को चोरहटा थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक युवक के सीने में गोली मार दी। गंभीर रूप से जख्मी युवक को एसजीएमएच लाया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है।

जानकारी के मुताबिक चोरहटा थाना क्षेत्र में रहने वाले प्रभात सिंह का विवाद बीते दिवस दो युवकों से हुआ था, जिन्होंने आज उसके ऊपर गोली चला दिया। गोली सीने में लगने से प्रभात की हालात गंभीर बनी हुई है, उसका इलाज संजय गांधी अस्प्ताल के आईसीयू में किया जा रहा है। प्रभात के जीजा ने बताया की आरोपी पड़िया के रहने वाले हैं, जिनका प्रभात से विवाद हुआ था और उन्होंने ही घटना को अंजाम दिया है। पीड़ित के जीजा ने बताया की प्रभात ने अंकित शर्मा और निखिल दो युवकों का नाम बताया है, जिनके द्वारा गोली चलाई गई है।

दो अज्ञात बदमाशों ने युवकों को मारी गोली: थाना प्रभारी

इस मामले में चुनर थाना प्रभारी का कहना है कि युवक के सीने में गोली जरूर लगी है लेकिन वह खतरे से बाहर है। दो अज्ञात बदमाशों के द्वारा गोली मारी गई है। अभी गोली मारने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। परिहार घायल का उपचार रीवा के संजय गांधी में अस्पताल में चल रहा है और दोनों अज्ञात आरोपियों की पतासाजी की जा रही है। शहर के चारों तरफ नाकाबंदी कर दी गई है। 

24 घंटो के अंदर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा: पुलिस

चोरहटा पुलिस का कहना है कि 24 घंटो के अंदर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। रीवा जिले में पिछले 2 माह के अंतराल में देखा जाए तो आधा दर्जन से ज्यादा गोली कांड के मामले प्रकाश में आ चुके है। अपराधियों में जरा भी पुलिस खौफ नही रहा जब चाहा जिसे चाहा छोटी सी बातों पर गोली चला देते है।

Tags:    

Similar News