Rewa News: दोस्तों के साथ सतना जाने के लिए निकले युवक का मिला शव, राजफाश करने में जुटी पुलिस

Rewa News: रीवा के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र में एक युवक का शव खून से लथपथ हालत में पाया गया। युवक बीते दिन सुबह अपने घर से दोस्तों के साथ सतना जाने के लिए निकला था।

Update: 2023-06-11 10:15 GMT
रीवा में युवक का मिला शव, राजफाश करने में जुटी पुलिस: Photo- Newstrack

Rewa News: रीवा के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र में एक युवक का शव खून से लथपथ हालत में पाया गया। युवक बीते दिन सुबह अपने घर से दोस्तों के साथ सतना जाने के लिए निकला था। लेकिन वो विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र में बारा के समीप मृत हालत में मिला। परिजनों ने इस मामले में हत्या करके शव फेंके जाने का आरोप लगाया है।

शक के आधार पर पुलिस ने दो को लिया हिरासत में

घटना को लेकर परिजनों का आरोप है कि अतुल सोनी निवासी अनंतपुर की हत्या करके शव बाईपास पर फेंका गया है। जिसमें पुलिस ने संदेह के आधार पर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है। इस पूरी घटना को लेकर परिजनों का कहना है कि मृतक अतुल सोनी अपने दोस्तों के साथ घर से सतना जाने के लिए निकला था। रात नौ बजे के करीब जब फोन लगाया तो उससे फोन पर बात भी हुई। उसने जल्द ही घर आने की बात कही थी। इसके बाद सुबह पता चला कि उसका शव खून से लथपथ हालत में सड़क पर पड़ा हुआ है। बताया जा रहा है कि जिन आरोपितों को पुलिस ने हिरासत में लिया है उनसे मृतक युवक का पूर्व में विवाद हुआ था। परिजनों का कहना है कि ये युवक आपस में दोस्त भी थे और दुश्मन भी।

घटनास्थल को लेकर बताई अलग-अलग जगह

घटना के संबंध में पुलिस ने जब आरोपितों से पूछताछ की तो उन्होंने घटनास्थल को लेकर अलग-अलग जगह बताई। यही नहीं आरोपितों ने यह भी कहा कि घटना के बाद वह उसके शव को लेकर अस्पताल जा रहे थे। फिलहाल दोनों आरोपितों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है। परिजनों का कहना है कि मृतक के सिर एवं पैर में गंभीर चोट लगी है। पैर की उंगलियां कटी हुई हैं। जबकि उसके साथियों के खरोच भी नहीं आई। पुलिस को इस मामले में गहराई से जांच कर सच सामने लाना चाहिए।

Tags:    

Similar News