MP News: रीवा में रेप का आरोपी पुलिसकर्मी गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर सालों से कर रहा था बलात्कार

Rewa News: मध्य प्रदेश के रीवा जिले में रेप के आरोप में एक पुलिसकर्मी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी कॉन्स्टेबल महिला को शादी का झांसा देकर लगातार उसके साथ बलात्कार करता रहा।

Update: 2022-11-24 13:31 GMT

 रीवा में रेप का आरोपी पुलिसकर्मी गिरफ्तार: Photo- Newstrack

Rewa News : मध्य प्रदेश के रीवा जिले में रेप के आरोप में एक पुलिसकर्मी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी पुलिस वाले के खिलाफ महिला थाने में केस दर्ज किया गया है। दुष्कर्म के आरोपी पुलिसकर्मी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस जांच में जुटी है। कहा जा रहा है कि, महिला को शादी का झांसा देकर कॉन्स्टेबल उसके साथ लगातार बलात्कार करता रहा। आरोपी सतना जिले का रहने वाला है। रीवा पुलिस लाइन में उसकी तैनाती थी। 

मध्य प्रदेश के रीवा जिले से पुलिस विभाग को शर्मसार करने वाली एक खबर बे सभी को चौंका दिया है। एक पुलिस कांस्टेबल द्वारा महिला से दुष्कर्म की खबर जंगल में आग की तरह फैल गई। ऐसे में सवाल उठने लगा जब पुलिस वाले ही इस तरह की हरकत करेंगे तो आखिर भरोसा किस पर करें।

क्या है मामला?

दरअसल, रीवा जिले में दो बच्चों की मां को शादी का झांसा देकर एक पुलिसकर्मी ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। रेप के आरोप में महिला थाना पुलिस ने अपने ही विभाग में पदस्थ कांस्टेबल को गिरफ्तार किया है। आरोपी कांस्टेबल पर शादी का झांसा देकर रेप का आरोप है। कांस्टेबल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। आरोपी का नाम पुष्पेंद्र साकेत है। पुष्पेंद्र रीवा पुलिस लाइन में पदस्थ थे। आरोप है कि पुष्पेंद्र साकेत बीते कई वर्षों से एक महिला को शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण करता रहा। महिला दो बच्चों की मां है। वह अपने पति से अलग रहती है। महिला ने शिकायत में बताया कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।

सतना का रहने वाला है आरोपी कॉन्स्टेबल

बता दें कि, कांस्टेबल पुष्पेंद्र साकेत सतना का रहने वाला है। वह रीवा पुलिस लाइन में पदस्थ है। इस घटना के सामने आने के बाद से हड़कंप मचा है। हालांकि, इस प्रकार के मामले आए दिन सामने आते रहते हैं। पूर्व में भी इस तरह के केस आते रहे हैं। ऐसे मामले में अक्सर लोक-लाज के डर से महिला सामने नहीं आती। मगर, इस बार ऐसा नहीं हुआ। पीड़िता सामने आई और उसके शिकायत पर कार्रवाई भी हुई।

Tags:    

Similar News