मुंबई में बड़ा हादसा, गोवंडी इलाके में इमारत ढहने से 7 की मौत, बचाव कार्या जारी

महाराष्ट्र में इस समय भीषण बारिश हो रही है जिसके वजह से यहां का हाल बुरा हो चुका है।

Newstrack :  Network
Published By :  Shweta
Update:2021-07-23 10:54 IST

बचाव कार्या जारी ( फोटो सौजन्य से सोशल मीडिया)

महाराष्ट्र में इस समय भीषण बारिश हो रही है जिसके वजह से यहां का हाल बुरा हो चुका है। मूसलाधार बारिश के चलते मुंबई के गोवंड़ी इलाके में दर्दनाक हादसा हुआ है। अचानक से यहां पर एक बिल्डिंग भरभराकर गिर गई। जिसमें तकरीबन 7 लोग की दर्दनाक मौत हो गई है। मुंबई पुलिस के की मानें तो यह घटन गोवंडी के शिवाजी नगर इलाके में हुई है जहां एक मकान बारिश के चलते गिर गई।

बता दें कि मकान गिरने से सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रुप से घायल हो गए है। वहीं इस हादसे के बाद बीएमसी की टीम मौके पर पहुंची गई। जबकि फायर ब्रिगेड औक अन्य टीमें भी राहत-बचाव कार्य में लगे हुए हैं। 

कुछ रोज पहले एक और हादसा हुआ था

गौरतलब है कि बारिश का मौसम में चारों तरह जलाजल हुआ है। इस दौरान मुंबई का हाल बेहाल हो चुका है। अभी कुच दिन पहले ही सातारा में पहाड़ का मलबा गिरा था जिसमें कई लोग फंस गए थे। लेकिन अभी यहां पर 5 लोगों को ही खोजा जा सका है। इस समय लगातार बारिश हो रही है जिससे पहड़ो से मलबा नीचे आ रहा है और इस मलबे का असर आस-पास के इलाकों में देखने को मिल रहा है।

जगह-जगह पर पेड़ गिर रहे हैं। और इसके साथ ही बड़े-बड़े गड्ठे हो रहे हैं। फिलहाल प्रशासन की ओर से फंसे हुए लोगों को बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है। बताते चलेंकि मुंबई में हो रही बारिश की वजह से यहां का हालात बद से बतर हो रहा है। इसके अलावा यहां के दर्जन जिलों में बाढ़ आ गई है। और बारिश की वजह से यहां पर नदियां उफान पर है। जिसके कारण यहां कई गांवों से संपर्क टूट रहा है।

मौसम विभाग न जारी किया अलर्ट

आपको बताते चले कि मौसम विभाग ने मुंबई में भारी बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। जिसमें मुंबई के पुणे, जालना, हिंगोली, नांदेड़, सतारा और रत्नागिरी, लातूर, बीड, सिंधुदुर्ग, परभणी और आस-पास के इलाकों में भारी बारिश होगी।

Tags:    

Similar News