Maharashtra Election 2024 : बीजेपी ने इन 25 और सीटों पर उतारे उम्मीदवार, अब तक 146 सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान

Maharashtra Election 2024 : महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी पार्टी ने अपनी तीसरी सूची कर दी है, इस सूची में 25 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया है।

Newstrack :  Network
Update:2024-10-28 16:30 IST

Maharashtra Election 2024 : महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी पार्टी ने अपनी तीसरी सूची कर दी है, इस सूची में 25 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया है। बीजेपी अब तक कुल 146 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर चुकी है। बीजेपी ने पहली सूची में 99 और दूसरी सूची में 22 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया था। बता दें कि महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों पर एक चरण में 20 नवंबर को मतदान होना है, जबकि मतगणना 23 नवंबर को होगी।

भारतीय जनता पार्टी ने नागपुर पश्चिम से सुधाकर विठ्ठलराव कोहले, उमरखेड़ से किशन मारुति वानखेड़े, बोरीवली से संजय उपाध्याय और लातूर शहर से डॉ. अर्चना शैलेश पाटिल चाकुरकर को चुनाव मैदान में उतारा है। 

उम्मीदवारों की सूची

1. मुर्तिजापुर (अजा) - हरीश मारोतिअप्पा पिंपले

2. कारंजा - सई प्रकाश डहाके

3. तेओसा - राजेश श्रीराम वानखड़े

4. मोर्शी - उमेश (चंद) आत्मारामजी यावलकर

5. आर्वी - सुमित किशोर वानखेड़े

6. कटोल - चरणसिंग बाबूलालजी ठाकुर

7. सावनेर - डॉ. आशीष रंजीत देशमुख

8. नागपुर मध्य - श्री प्रवीण प्रभाकरराव दटके

9. नागपुर पश्चिम - सुधाकर विठ्ठलराव कोहले

10 नागपुर उत्तर- डॉ. मिलिंद पांडुरंग माने

11. साकोली - अविनाश आनंदराव ब्राह्मणकर

12. चंद्रपुर - किशोर गजाननराव जोरगेवार

13. आर्णी - राजू नारायण तोडसाम

14. उमरखेड़ - किशन मारुति वानखेड़े

15. देगलुर - जितेश रावसाहेब अंतापूरकर

16. दहानू - विनोद सुरेश मेढ़ा

17. वसई - स्नेहा प्रेमनाथ दुबे

18. बोरीवली - संजय उपाध्याय

19. वर्सोवा - डॉ. भारती हेमन्त लव्हेकर

20. घाटकोपर पूर्व - पराग किशोरचंद्र शाह

21. आष्टी - सुरेश रामचन्द्र धस

22. लातूर शहर - डॉ. अर्चना शैलेश पाटिल चाकुरकर

23. मालशिरस - राम विट्ठल सतपुते

24. कराड उत्तर - मनोज भीमराव धोरपड़े

25. पलुस-कड़ेगांव - संग्राम संपतराव देशमुख

नांदेड़ लोकसभा सीट के लिए प्रत्याशी घोषित

बीजेपी नांदेड़ लोकसभा उपचुनाव के लिए अपने प्रत्याशी को उतार दिया है, यहां संतुक मारोतराव हंबर्डे को मैदान में उतारा है। इस सीट पर 20 नवंबर को उपचुनाव होगा। बता दें कि ये सीट कांग्रेस के सांसद वसंतराव बलवंत राव चव्हाण के निधन के बाद रिक्त हुई थी। वहीं, कांग्रेस ने इस सीट पर उनके बेटे को टिकट दिया है।

Tags:    

Similar News