Meerut News: चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में किया गया रामायण कॉन्क्लेव का आयोजन

Meerut News: रामायण कॉन्क्लेव कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने मर्यादा पुरूषोत्तम श्रीराम के जीवन के विभिन्न लीलाओं पर आधारित नृत्य नाटिका, शैक्षिक और सांस्कृतिक प्रस्तुति देकर सबका मन मोह लिया।

Update: 2023-03-15 21:54 GMT

Meerut News: चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी के नेताजी सुभाष चंद्र बोस प्रेक्षागृह में आयोध्य शोध संस्थान के संयोजन में पर्यटन विभाग, संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश एवं जिला प्रशासन, मेरठ द्वारा जन-जन के राम ‘‘रामायण कॉन्क्लेव‘ कार्यक्रम का बुधवार को शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता प्रोफेसर वाचस्पति मिश्रा, अध्यक्ष, उ०प्र० संस्कृत संस्थान, लखनऊ एव विभागध्यक्ष, संस्कृत विभाग, मेरठ कॉलेज, अतिथि वक्तागण अरविंद ओझा कथा व्यास श्री रामकथा श्री हनुमान जी कथा माधवकुज, शताब्दीनगर, मेरठ द्वारा गोष्ठी/परिचर्चा ( रामकथा में ऋषि परम्परा) पर किया गया है। स्थानीय स्कूल, कॉलेज, महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा रामायण के विभिन्न प्रसंगों पर आधारित चित्रकला, रामायण गान, निबन्ध लेखन, राम लक्ष्मण सीता स्वरूप, रंगोली इत्यादि प्रतियोगिताएं आयोजित कराई गईं।

विभिन्न प्रतियोतिाओं में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त छात्र-छात्राओं को मेमोन्टो प्रदान कर सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी दीपक मीणा द्वारा झारखंड के छाऊ नृत्य कलाकारों तथा श्री जी कला मंच के कलाकारों को मोमेंटम देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में दी गई शैक्षिक और सांस्कृतिक प्रस्तुति

रामायण कॉन्क्लेव कार्यक्रम के अवसर पर छात्र-छात्राओं द्वारा मर्यादा पुरूषोत्तम श्रीराम के जीवन के विभिन्न लीलाओं पर आधारित नृत्य नाटिका, शैक्षिक और सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर डा० सोनल मानसिंह, पद्मभूषण एवं पद्मविभूषण सांसद राज्य सभा द्वारा नृत्य नाटिका कथा सियाराम की तथा सुश्री नीता गुप्ता मेरठ द्वारा लोक गायन की प्रस्तुति दी गयी। जे आर मधुकर एवं साथी, दिल्ली द्वारा भजन तथा सृष्टिवर महतो, रांची, झारखण्ड द्वारा छाऊ नृत्य प्रस्तुत किया गया। संदीप कुमार अरोरा, श्रीजी कला मंच, गौतमबुद्धनगर द्वारा रामलीला मंचन भी किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय स्कूल, कॉलेज, महाविद्यालयों के शिक्षक, पदाधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। रामायण कॉन्क्लेव कार्यक्रम में महिलाओं, युवाओं, बच्चों, वरिष्ठ नागरिकों तथा आम जनमानस द्वारा बड़ी संख्या में प्रतिभाग किया गया।

Tags:    

Similar News