इस साल भारत की बेटियों ने लहराया परचम, हासिल की ये बड़ी उपलब्धियां

खेल के लिहाज से देखें तो साल 2018 अच्छा रहा। इसे भारतीय महिला खिलाड़ियों की खास उपलब्धियों के लिए हमेशा याद किया। विराट कोहली की टीम ने इस साल कई कीर्तिमान रचे। इसके बावजूद महिलाओं ने बाजी मार लिया।

Update: 2018-12-28 13:13 GMT

लखनऊ: खेल के लिहाज से देखें तो साल 2018 अच्छा रहा। इसे भारतीय महिला खिलाड़ियों की खास उपलब्धियों के लिए हमेशा याद किया। विराट कोहली की टीम ने इस साल कई कीर्तिमान रचे। इसके बावजूद महिलाओं ने बाजी मार लिया।

हिमा दास

असम की रहने वाली 18 साल की युवा धाविका हिमा दास ने साल 2018 की सबसे बड़ी उपलब्धि अपने नाम की। हिमा दास 'ढिंग एक्सप्रेस' के नाम से मशहूर हैं। हिमा ने फिनलैंड के ताम्पेरे में आयोजित आईएएएफ वर्ल्ड अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में महिलाओं की 400 मीटर फर्राटा दौड़ 51.46 सेकेंड में पूरा कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया और इतिहास रच दिया। वह वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में की ट्रैक एंड फील्ड स्पर्धा में ये कारनामा करने वाली पहली भारतीय बनी थीं।

एमसी मैरीकॉम

35 वर्षीय भारतीय महिला बॉक्सर एमसी मैरीकॉम ने रिकॉर्ड छठवीं बार विश्वचैंपियनशिप खिताब का अपने नाम किया। मैग्नीफिशेंट मैरी के नाम से विख्यात एमसी मैरीकॉम नई दिल्ली में खेले गए विश्व चैंपियनशिप के फाइनल में युक्रेन की मुक्केबाज हना ओखोटा को 5-0 से मात देकर इस खिताब पर कब्जा जमाया। फाइनल में मैरीकॉम ने 13 साल छोटी मुक्केबाज को कोई मौका नहीं दिया और खिताबी जीत हासिल की।

विश्व चैंपियनशिप में छठवीं बार गोल्ड मेडल जीतकर मेरीकॉम ने क्यूबा के महान मुक्केबाज फेलिक्स सेवोन की बराबरी की। उन्होंने पुरुष वर्ग में 6 विश्व चैम्पियनशिप खिताब पर कब्जा किया था। मेरीकॉम ने इससे पहले साल 2002, 2005, 2006, 2008, 2010 में विश्व चैंपियनशिप गोल्ड मेडल जीता था। छठवां खिताब उन्होंने आठ साल लंबे अंतराल के बाद जीता।

विनोश फोगाट

विनेश फोगाट ने जकार्ता-पालेमबांग में आयोजित एशियाई खेलों में कुश्ती में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया। विनेश ने महिला वर्ग के 50 क्रिग्रा फ्रीस्टाइल स्पर्धा के फाइनल में जापानी पहलवान को हराकर स्वर्ण पदक पर अपने नाम किया। इसके साथ ही वह एशियाई खेलों में कुश्ती में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बन गईं।

पीवी सिंधू

भारत की 23 वर्षीय स्टार शटलर पीवी सिंधू ने साल 2018 के शुरुआत में ही चीन में आयोजित बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर फाइनल्स का महिला एकल खिताब जीता। उन्होंने फाइनल मुकाबले में जापान की निजोमी ओकुहारा को 21-19, 21-17 से हराकर इतिहास रचा। वह बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर फाइनल्स जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बनीं। उनसे पहले और कोई भारतीय ये कारनामा नहीं कर सका था।

हरमनप्रीत कौर

भारत की स्टार महिला क्रिकेटर हरमनप्रीत कौर ने महिला टी-20 विश्वकप के पहले मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ धमाकेदार बल्लेबाजी की और इतिहास रच दिया। टी 20 विश्व कप का आयोजन वेस्टइंडीज में हुआ था। टी-20 विश्वकप में वह शतक जड़ने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बनीं। अब तक पुरुषों के टी-20 विश्वकप में कोई भारतीय बल्लेबाज ऐसा नहीं कर सका है। हरमनप्रीत ने कीवी महिला टीम के गेंदबाजों की जमकर धुनाई करते हुए 51 गेंद में 103 रन की पारी खेली। हरमनप्रीत ने अपनी इस पारी में 7 चौके और 8 गगनचुंबी छक्के जड़े।

मनिका बत्रा

मनिका बत्रा ने देश के खेल में एक तूफान ला दिया। बत्रा ने राष्ट्रमंडल खेलों में कुल चार पदक जीते जिसमें दो स्वर्ण शामिल हैं। एक महिला एकल में और एक महिला टीम में, इसके अलावा महिला युगल में एक रजत और मिश्रित युगल वर्ग में कांस्य।

Tags:    

Similar News