Exit Poll: कांग्रेस का एक दुर्ग हो सकता है ध्वस्त! सोनिया या राहुल?

मतदान समाप्त होते ही तमाम एग्जिट पोल सामने आ चुके हैं। लगभग सभी राजग की वापसी बता रहे हैं। लेकिन न्यूज18 ने बताया कि यूपी में बीजेपी प्लस को 62 से 67 सीटें मिलने का अनुमान है। इसके साथ ही उसने कांग्रेस के लिए बुरी खबर सुना दी है।

Update: 2019-05-20 05:26 GMT

लखनऊ : अंतिम चरण का मतदान समाप्त होते ही तमाम एग्जिट पोल सामने आ चुके हैं। लगभग सभी राजग की वापसी बता रहे हैं। लेकिन न्यूज18 ने बताया कि यूपी में बीजेपी प्लस को 62 से 67 सीटें मिलने का अनुमान है। इसके साथ ही उसने कांग्रेस के लिए बुरी खबर सुना दी है। इस पोल के मुताबिक कांग्रेस को यूपी में 1 से दो सीटें दी जा रही हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और उनकी मां सोनिया गांधी यूपी से ही चुनाव लड़ रहे हैं।

ये भी देखें : जानिए किसने कहा- चंद्रबाबू नायडू आप क्यों समेट रहे हैं श्मशान की राख

यदि हम और आप इस एग्जिट पोल पर यकीन करें तो हो सकता है कि कांग्रेस यूपी में सिर्फ एक सीट पर सिमट जाएगी।

ये सीट सोनिया की रायबरेली या राहुल गांधी की अमेठी भी हो सकती है।

ये भी देखें : हिंसा पर उतारू हो गई है TMC, कई बूथों पर पुन:मतदान की जरूरत : BJP

राजनीति के जानकारों के मुताबिक कांग्रेस को पहले से आशंका थी कि अमेठी राहुल के लिए अब सुरक्षित नहीं है। इसीलिए उन्हें केरल के वायनाड सीट से भी चुनाव लड़ाया गया है।

 

Tags:    

Similar News