सर्वागसिद्धि योग में बूथ सम्मलेन का हुआ भूमि पूजन,अमित शाह देंगे यूपी फ़तेह करने का मंत्र

लोकसभा 2019 चुनाव का बिगुल बज चुका है सभी राजनैतिक पार्टियों के बड़े नेताओं ने उत्तर प्रदेश की ओर रुख करना भी शुरू कर दिया है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 30 जनवरी को कानपुर बुंदेलखंड के बूथ सम्मलेन में हिस्सा लेने के लिए आ रहे हैं। इस सम्मलेन में कानपुर बुंदेलखंड के 17 जिलों के 20881 बूथ अध्यक्ष,1887 सेक्टर संयोजक,202 मंडल अध्यक्ष शामिल रहेंगे।

Update: 2019-01-24 12:14 GMT

कानपुर: लोकसभा 2019 चुनाव का बिगुल बज चुका है सभी राजनैतिक पार्टियों के बड़े नेताओं ने उत्तर प्रदेश की ओर रुख करना भी शुरू कर दिया है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 30 जनवरी को कानपुर बुंदेलखंड के बूथ सम्मलेन में हिस्सा लेने के लिए आ रहे हैं। इस सम्मलेन में कानपुर बुंदेलखंड के 17 जिलों के 20881 बूथ अध्यक्ष,1887 सेक्टर संयोजक,202 मंडल अध्यक्ष शामिल रहेंगे।

अमित शाह यूपी फ़तेह करने की रणनीति बनाएगें इसके साथ ही कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र भी देंगे। गुरुवार को बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पांच आचार्यो से कार्यक्रम स्थल का भूमि पूजन कराया ,कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बीजेपी ने शुभ मुहूर्त का विशेष ध्यान रखा था। गुरुवार को सबसे शुभ मुहूर्त सर्वागसिद्धि योग और मिथुन लग्न दोपहर 2 बजे का था।आचार्यो ने वैदिक मंत्रोचारण के साथ पूजा को संपन्न कराया।

यह भी पढ़ें.....7 दिवसीय प्रवास पर कानपुर पहुंचे संघ प्रमुख, तैयार करेंगे आम चुनाव की रणनीति

30 जनवरी को होने वाले बूथ सम्मलेन में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ मौजूद रहेंगे। बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने बूथ सम्मलेन के लिए साकेत नगर स्थित रेलवे ग्राउंड को चुना है। भूमि पूजन के साथ ही कार्यक्रम की तैयारिया शुरू कर दी गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और मुख्यमंत्री, संघ प्रमुख मोहन भागवत से भी मुलाकात करेंगे। संघ प्रमुख इन दिनों कानपुर प्रवास पर है उनसे चुनावी रणनीति पर भी चर्चा होगी।

यह भी पढ़ें.......कुंभ में मौजूद हैं बावरिया गिरोह के 30 शातिर सदस्य, कानपुर में हुआ खुलासा

आचार्य राकेश झा ने बताया कि भूमि पूजन का अर्थ होता है कि आप जिस भूमि पर कोई शुभ कार्य करने जा रहे है वो सफल हो जाए। उस कार्य के परिणाम अच्छे हो ,गुरुवार को दोपहर 2 बजे का मुहूर्त बहुत ही शुभ था सर्वागसिद्धि योग और मिथुन लग्न में पूजन का कार्य आरंभ हुआ। इस लग्न में कोई दोष नहीं होता है और किए गए कार्य सफल होते है। पांच आचार्यो ने पूर्व दिशा में विमुख होकर पूजन कराया है। इस बूथ सम्मलेन की सफलता के लिए मैदान के चारों दिशा में वैदिक मंत्रो से पढ़े गए नारियल को भी गाड़ा जाता है जो दोष को दूर रखते है।

यह भी पढ़ें.....कानपुर: पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश घायल, एक फरार

लोकसभा चुनाव से सपा बसपा गठबंधन और राजनीति में प्रियंका गाँधी की एंट्री ने बीजेपी की मुश्किले बढ़ा दी है। दो तरफ़ा घिरी बीजेपी अब अपने किले को बचाने की रणनीति बनाने में जुटी है।

कानपुर बुंदेलखंड बीजेपी का सबसे मजबूत किला है। 2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने 10 सीटों में से 09 सीटों पर कमल खिलाया था। इसके बाद 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में कानपुर बुंदेलखंड की 52 विधानसभा सीटों में से 47 सीटों पर भाजपा ने जीत हासिल की थी। बीजेपी के इस किले को भेदने में सपा-बसपा गठबंधन सक्षम है। अब बीजेपी अपने इस किले को बचाने के लिए घेराबंदी तेज कर दी है।

यह भी पढ़ें......कानपुर: योगी सरकार आने के बाद ऑर्गनाईज क्राइम बंद हुआ है- राम नाईक

कानपुर बुंदेलखंड के क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेन्द्र सिंह ने कहा कि 30 जनवरी को हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का आगमन है। जिसमें कानपुर बुंदेलखंड के सभी कार्यकर्ताओं को एक साथ संबोधित करेंगे। उस कार्यक्रम की तैयारी का काम चल रहा है हमारा प्रत्तेक कार्य पूर्ण हो किसी प्रकार की विध्न न आए ,अपने कार्य में सफलता प्राप्त करे इसके लिए हमने आज भूमि पूजन किया है।

Tags:    

Similar News