दर्दनाक हादसा: बिहार के नालंदा में चलती बस में लगी आग, 8 लोगों की मौत, कई घायल

बिहार के नालंदा जिले के हरनौत में गुरुवार (25 मई) को चलती बस में आग लग गई। इस दर्दनाक हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं।

Update: 2017-05-25 16:33 GMT
दर्दनाक हादसा: बिहार के नालंदा में चलती बस में लगी आग लगी, 8 लोगों की मौत

नालंदा: बिहार के नालंदा जिले के हरनौत में गुरुवार (25 मई) को चलती बस में आग लग गई। इस दर्दनाक हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं। मरने वालों की तादाद बढ़ सकती है। बिहार सरकार ने इस हादसे में मारे गए लोगों के परिवार वालों को 4 लाख रुपए की मदद देने का एलान किया है।



बिहार के सीएम नितीश कुमार ने ट्वीट कर कहा कि 'नालंदा में आग से हुई बस दुर्घटना दुखद। जांच का आदेश जारी। मृतकों के परिवारों को 4 लाख रु. व घायलों का होगा समुचित इलाज।

बताया जा रहा है कि हादसा हरनौत में शाम करीब पौने छह बजे हुआ। बस में आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी। प्रशासन की तरफ से अभी तक आग लगने के कारण की पुष्टि नहीं हुई है। बस में 40 से 50 लोग सवार थे। बस पटना से शेखपुरा जा रही थी। हरनौत पटना से 50 किमी दूर है।

हादसे के बाद हरनौत बाजार के लोगों ने हंगामा किया। लोग बस में आग लगने के आधा घंटे बाद पुलिस के पहुंचने से नाराज थे। लोगों इस बात पर भी गुस्सा थे कि समय पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी नहीं पहुंची।

Tags:    

Similar News