बिहार: देवताओं की आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के बाद बवाल, मकेर छावनी में बदला

छपरा जिले के मकेर थाना क्षेत्र में एक युवक ने सोशल मीडिया पर देवी-देवताओं की अश्लील तस्वीरें और वीडियो वायरल कर दी। अब ये मामला तूल पकड़ चुका है। शनिवार सुबह गुस्साई भीड़ सड़कों पर उतर आई। इसके बाद शहर में जगह-जगह हिंसा की वारदातें हो रही हैं।

Update: 2016-08-06 10:28 GMT

पटना : छपरा जिले के मकेर थाना क्षेत्र में एक युवक ने सोशल मीडिया पर देवी-देवताओं की अश्लील तस्वीरें और वीडियो वायरल कर दी। अब ये मामला तूल पकड़ चुका है। शनिवार सुबह गुस्साई भीड़ सड़कों पर उतर आई। इसके बाद शहर में जगह-जगह हिंसा की वारदातें हो रही हैं। उपद्रवियों ने दुकानें बंद करवा दी। लोगों की मांग है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाए।

क्या है मामला ?

-मकेर में शुक्रवार को देवी देवताओं की तस्वीर के साथ आपत्तिजनक हरकत का फोटो और वीडियो वायरल हुआ।

-इसके बाद लोगों ने जमकर बवाल काटा और सड़क जाम कर दिया।

-स्थिति बिगड़ते देख छपरा से डीएम और एसपी मौके पहुंचे।

-आरोपी की 24 घंटे में गिरफ्तारी के आश्वासन के बाद लोग शांत हुए, लेकिन परसा, सोनहो और भेल्दी में बवाल शुरू हो गया।

-पुलिस का कहना है कि वीडियो वायरल करने वाले आरोपी की पहचान कर ली गई है।

-लोगों ने आरोपी के घर को फूंक दिया है।

-घटना के बाद से आरोपी परिवार के साथ फरार बताया जा रहा है।

युवक की हुई पहचान

-दो दिन पहले परसा थाना क्षेत्र के बलहा गांव निवासी युवक के मोबाइल पर देवी-देवताओं के चित्र के साथ अश्लील हरकत करने की फोटो व वीडियो दूसरे युवक ने भेजा था।

-उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर वीडियो भेजने वाले युवक की पहचान कर ली।

-पहचान के बाद शिकायत परसा व मकेर थाना पुलिस से की गई।

दर्जनभर जगहों पर आगजनी

-दो दिनों में कोई कार्रवाई नहीं होने के बाद युवकों ने इसकी जानकारी स्थानीय लोगों को दी।

-इसके बाद शुक्रवार सुबह से मकेर में बवाल शुरू हो गया।

-करीब एक दर्जन जगहों पर आगजनी कर यातायात बाधित कर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी गई।

-धीरे-धीरे ये आग अन्य इलाकों तक फ़ैल गई।

दो समुदाय आपस में भिड़े

-शहर के साहेबगंज इलाके में सबसे ज्यादा तनाव व्याप्त है।

-यहां दो समुदाय के लोग आपस में भिड़ गए और एक दूसरे के धर्म स्थल पर हमला कर दिया।

-लोगों ने पत्थरबाजी की और एक-दूसरे पर जमकर लाठी डंडे बरसाए, बम फोड़े और धार्मिक स्थल में आग लगा दी है।

डीआईजी ने खुद संभाला मोर्चा

-मामले को शांत कराने मौके पर पहले एसपी और डीएम पहुंचे।

-लेकिन उनसे भीड़ नियंत्रित नहीं हो सकी, बाद में खुद डीआईजी अजीत कुमार राय ने स्थिति को संभाला।

-पूरे जिले को छावनी में तब्दील कर दिया गया है।

-एसपी पंकज कुमार अब भी फोर्स के साथ मौजूद हैं।

क्या कहा डीएम ने ?

-डीएम दीपक आनंद ने कहा कि यह साइबर क्राइम का मामला है।

-इस घटना के बाद तीन टीमें गठित कर दी गई हैं।

-24 घंटे के अंदर दोषियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

-शांति भंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी।

Tags:    

Similar News