रैना-प्रियंका की इस एंजेल के आने से सबसे ज्यादा खुश है माही की बेटी

Update: 2016-05-16 07:21 GMT

लखनऊ: सुरेश रैना के नन्‍हीं परी आने से जश्‍न का माहौल है। पूरे परिवार में जमकर खुशियां मनाई जा रही हैं। एक तरफ जहां नन्‍हीं परी के आने से सुरेश रैना के घर में खुशियों का त्‍योहार मनाया जा रहा है। वहीं कोई ऐसा भी है, जिसे इस बात की खुशी इन लोगों से भी ज्‍यादा हो रही है। इस खुशी की चमक उसके चेहरे पर साफ झलक रही है। आप भी सोच रहे होंगे कि ऐसा कौन है, जिसे इस बात की इतनी ज्‍यादा खुशी है। वह कोई और नहीं बल्कि कैप्‍टन कूल की बेटी जीवा है, जो अपनी नई दोस्‍त के आने से काफी खुश नजर आ रही है।

जीवा

कैप्‍टन कूल धोनी उस वक्‍त हैरान रह गए, जब उन्‍होंने अपनी बेटी जीवा के चेहरे पर एक अजीब सी खुशी की लहर देखी। बाद में जानकारी करने पर पता चला कि जीवा के चेहरे पर यह खुशी उसकी नई दोस्‍त ग्रेसिया के आने से है।

पापा धोनी के साथ जीवा

सभी जानते हैं कि धोनी और सुरेश रैना अच्‍छे दोस्‍त हैं। दोनों की आपस में खूब पटती है। ऐसे में धोनी की बेटी को भी ग्रेसिया के रूप में एक नई दोस्‍त मिल गई है।

मां साक्षी के साथ जीवा

अक्‍सर देखा गया है कि जीवा को उसके पापा क्रिकेट के चक्‍कर में ठीक से समय नहीं दे पाते। जिससे कभी-कभी जीवा अपनी मां साक्षी से पापा की शिकायत करती है। पर जबसे उसे पता चला है कि रैना अंकल के घर एक परी आई है। तो वह काफी खुश हुई।

पापा धोनी और जीवा

क्‍या सोच रही है जीवा

ग्रेसिया के आने के बाद जीवा के चेहरे को देखकर लग रहा है कि ग्रेसिया के आने की खुशी सबसे ज्‍यादा उसी को है। उसे एक नई दोस्‍त मिल गई है।

जीवा

अब तक जीवा को अक्‍सर क्रिकेट पिच पर अकेले ही मम्‍मी के साथ पापा को चीयर करने जाना पडता था, पर अब ऐसा नहीं होगा। अब जीवा और ग्रेसिया दोनों साथ साथ मैदान में आने पापा को चीयर करने जाएंगी।

पापा के साथ जीवा

 

Tags:    

Similar News