एथेनिक लुक में दीपिका ने दिखाया क्लीवेज,जल्द ही दिखेगा उनका ये ग्लैमरस एड

Update: 2018-10-11 10:26 GMT

मुंबई: एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने हाल ही में एक फोटोशूट करवाया है। ये फोटोशूट दीपिका ने तनिष्क ज्वैलरी ब्रांड के लिए करवाया है। इसमें दीपिका इंडियन लुक में दिख रही है। तनिष्क ज्वैलरी ने अपने नए दीपावली एड के लिए दीपिका को ये लुक दिया हैं।इस एड के लिए दीपिका की कई सारी तस्वीरें हैं। तस्वीरों में दीपिका गोल्डन थीम पर आधारित लुक में दिख रही हैं।दीपिका के इस एथेनिक लुक को उनके फैन बहुत पसंद कर रहे हैं। तस्वीरों में दीपिका अलग-अलग लुक के साथ अलग-अलग ड्रेस और ज्वैलरी में नजर आ रही हैं।

पिछले काफी दिनों से दीपिका अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में हैं। खबर के मुताबिक, दीपिका बहुत जल्द रणवीर सिंह के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली है। खबर के अनुसार, दीपिका रणवीर सिंह के साथ इटली में शादी कर सकती है।हालांकि अभी तक इस बात की किसी तरह कि कोई पुष्टि नहीं हुई है। हाल ही में इन दोनों को एक इंवेट में देखा गया था। इस दौरान दीपिका और रणवीर के बीच मस्ती से भरपूर जुगलबंदी देखी गई।रणवीर सिंह ने खुद इस इवेंट का एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया था। इस वीडियो में रणवीर दीपिका के साथ फिल्म 'पद्मावत' का गाना 'खलीबली' पर डांस करते नजर आए थे।

 

Tags:    

Similar News