यहां तेजी से बिक रहे हैं 'दूल्हे', खरीदने को लड़कियां लगाती हैं कतार

Update: 2018-02-27 12:20 GMT

हनोई। क्या आपको भी अपने लिए वर की तलाश है या फिर आप भी किसी ऐसे को ढूंढ रहीं हैं। जो बिलकुल आपकी मनपसंद का हो तो, अब फ़िक्र करने की जरुरत नहीं हैं, क्योंकि वियतनाम में ऐसी कई कंपनियां हैं। जो आपको कुछ पैसों में दूल्हे दिलाने का काम करेगी।

क्यों चौंक गए न आप! लेकिन ये बिलकुल सच है। दरअसल, यहां पर एक कंपनी दूल्हे व रिश्तेदारों को अरेंज कराने का काम करती है और इसी के अनुसार उनसे पैसे भी लेती है। वियतनाम में दूल्हे बेचने का कारोबार तेजी से बढ़ रहा है।

'शादी की व्यस्था' व 'दूल्हा' मिलाकर आता है 4 लाख का कुल खर्चा-

बता दें कि, वियतनाम की ये कंपनियां शादी की व्यवस्था व दूल्हा के बदले करीब 4 लाख रुपए वसूलती हैं। इस शादी में दूल्हे के अलावा उसके परिजन जैसे पापा-मम्मी, चाचा-चाची, अभिभावक या दोस्त को भी बुलाया जाता है और उसके भी पैसे लगते हैं।

दरअसल, वियतनाम में बहुत-सी कुंवारी लड़कियां मां बन जाती हैं और यहां पर शादी किए बगैर अगर कोई लड़की गर्भवती होती है या मां बनती है, तो उसे कलंक माना जाता है। इसलिए, यहां पर यह कारोबार तेजी से बढ़ने लगा है। खुद पर कलंक लगने से बचने के लिए वियतनाम में फर्जी शादियों का चलन तेजी से बढ़ा है।

खबरों के मुताबिक़, एक गर्भवती लड़की को फर्जी शादी करने के लिए दूल्हे को करीब एक लाख रुपए देना पड़ा। गर्भवती लड़की कंपनी से जिस दूल्हा को खरीदती है, कोई जरूरी नहीं कि वह दूल्हा कुंवारा हो। ये बिकाऊ दूल्हे पहले से ही शादीशुदा होते हैं। फिर भी कुंवारी लड़कियां उसे अपना पति बनाने के लिए ख़ुशी-ख़ुशी खरीदती हैं।

Tags:    

Similar News