आइये जानते हैं कि गोडसे मामले में अब रालोद ने क्या बोला 

प्रदेश अधयक्ष  डाॅ0 मसूद अहमद ने कहा कि मालेगांव ब्लास्ट की आरोपी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को जिस दिन देश के प्रधानमंत्री ने मध्य प्रदेश  के भोपाल लोकसभा से प्रत्याशी  घोषित किया था उसी दिन नरेन्द्र मोदी जी का असली राष्ट्रभक्त चेहरा देश की जनता के सामने आ गया था।

Update: 2019-05-18 10:27 GMT

लखनऊ : राष्ट्रीय लोकदल ने कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार ने चलते चलते अपना वास्तविक चेहरा उजागर कर दिया है। भाजपाईयों की राष्ट्रभक्ति प्रज्ञा सिंह ठाकुर के बयान से स्पष्ट हो गयी है। जो लोग राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हत्यारे को देषभक्त मानते हैं वही भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का असली चेहरा हैं यह निश्चित है कि इनके खाने और दिखाने के दांत अलग अलग हैं। यही कारण है कि देश की जनता ने वर्ष 2014 में धोखा खाया था।

प्रदेश अधयक्ष डाॅ0 मसूद अहमद ने कहा कि मालेगांव ब्लास्ट की आरोपी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को जिस दिन देश के प्रधानमंत्री ने मध्य प्रदेश के भोपाल लोकसभा से प्रत्याशी घोषित किया था उसी दिन नरेन्द्र मोदी जी का असली राष्ट्रभक्त चेहरा देश की जनता के सामने आ गया था।

ये भी देखें : लखनऊ: अभद्र भाषा के प्रयोग पर मंत्री राजभर के खिलाफ भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने दी तहरीर

परन्तु भाजपा के विभिन्न स्टार प्रचारकों ने जनता के सामने बडे बडे सब्जबाग दिखाकर वह असली चेहरा छिपाये रखा। अब प्रज्ञा सिंह ठाकुर द्वारा यह कहना कि “नाथूराम गोडसे देश भक्त था, है और रहेगा” अपने आप में स्वयं भारतीय जनता पार्टी को बेनकाब करता है और एक दिन भी देश की सत्ता पर काबिज रहने की इजाजत नहीं देता है।

लोकसभा चुनाव का सातवां चरण अभी शेष है अतः लोग ऐसे छद्मवेषधारी राष्ट्रभक्तों को पहचानकर ही मतदान करें।

ये भी देखें : क्या आपको पता है बागों के शहर में था एक बादशाह बाग….कहां हो गया गुम

रालोद अध्यक्ष ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के प्रति भाजपा नेताओं के द्वारा की गयी अपमानजनक टिप्पणी से पूरा देश आहत है और देश की जनता से अपील है कि महात्मा गांधी के अपमान का बदला अपने अमूल्य वोट नामक हथियार से ले ताकि भाजपाईयों को सबक मिल सके।

Tags:    

Similar News