9 राज्यों की 72 सीटों पर वोटिंग खत्म, यूपी में 58 फीसदी वोटिंग

लोकसभा चुनाव 2019 में चौथे चरण के लिए सोमवार को नौ राज्यों की 72 सीटों पर मतदान शुरू हो गया है।चौथे चरण में करीब 12.79 करोड़ मतदाता पंजीकृत हैं। निर्वाचन आयोग ने इसके लिए 1.40 लाख मतदान केन्द्र बनाए हैं और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

Update: 2019-04-29 03:26 GMT
प्रतीकात्मक तस्वीर

नयी दिल्ली: लोकसभा चुनाव 2019 में चौथे चरण के लिए सोमवार को नौ राज्यों की 72 सीटों पर मतदान शुरू हो गया है। चौथे चरण में करीब 12.79 करोड़ मतदाता पंजीकृत हैं। निर्वाचन आयोग ने इसके लिए 1.40 लाख मतदान केन्द्र बनाए हैं और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

आज महाराष्ट्र में 17, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में 13-13, पश्चिम बंगाल में आठ, मध्य प्रदेश और ओडिशा में छह-छह, बिहार में 6, झारखंड में तीन और जम्मू-कश्मीर में अनंतनाग सीट के कुछ हिस्सों में मतदान जारी है।

Updates...

यूपी में पड़े 58 प्रतिशत वोट

-लोकसभा चुनाव के चौथे चरण का मतदान आज प्रदेश की 13 लोकसभा सीटों में शांतिपूर्वक सम्पन्न हो गया। कई जगहों पर ईवीएम मशीन खराब होने की शिकायतें मिली जिन्हे जानकारी मिलते ही चुनाव सेजुड अधिकारियों ने ठीक करा दिया। इस चरण के चुनाव में मतदान का कुल प्रतिशत 57.58 रहा। जबकि इन्ही लोकसभा सीटों पर पिछले लोकसभा चुनाव में मतदान का प्रतिशत 58.39 प्रतिशत था

शाम 6 बजे तक 60 प्रतिशत मतदान

5 बजे तक

बिहार- 53.67%

जम्मू-कश्मीर- 9.79%

मध्य प्रदेश- 65.86%

महाराष्ट्र- 51.06%

ओडिशा- 64.05%

राजस्थान- 62.86%

यूपी- 53.12%

पश्चिम बंगाल- 76.47%

झारखंड- 63.40%

9 राज्यों की 72 सीटों पर वोटिंग, मुकेश अंबानी ने परिवार के साथ किया मतदान

कानपुर के गोविंद नगर, 48.75%, सीसीमऊ में 51.76%, आर्य नगर में 44.33%, किदवई नगर में 51% और कैंट में 45% मतदान

शाहजहांपुर में 5 बजे तक45.05 प्रतिशत वोटिंग

यूपी के इटावा में 5 बजे तक 53.61 फीसदी मतदान हुआ है।

केंद्रीय मंत्री कृष्णा राज

-केंद्रीय मंत्री कृष्णाराज ने शाहजहांपुर के आलसेंट स्कूल में बने बूथ पर वोट डाला। उसके बाद उन्होंने मीडिया से बात की। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि टिकट कटने का कोई अफसोस नहीं है। मै दूसरी जगह बीजेपी के लिए कार्य कर रही थी। टिकट कटना बड़ी बात नहीं है। समय समय पर जिम्मेदारी तय की जाती है। इस बार भी प्रचंड बहुमत के साथ बीजेपी की सरकार बन रही है।

9 राज्यों की 72 सीटों पर 5 बजे तक 50.6% मतदान

 

9 राज्यों की 72 सीटों पर 3 बजे तक 49.53% मतदान

72 सीटों पर 2 बजे तक 38.63% मतदान हो चुका है

चौथे चरण में 9 राज्यों की 72 सीटों पर मतदान जारी है। 12 बजे तक 23.48% मतदान हुआ है।

11 बजे तक बंगाल में 34.71%, ओडिशा में 17% मतदान

11 बजे तक यूपी में 21%, बिहार में 17% वोटिंग

यह भी पढ़ें.....जेल में रहते हुए वाराणसी से चुनाव लड़ सकते हैं अतीक अहमदः शाईस्ता परवीन

नौ राज्यों की 72 संसदीय सीटों पर मतदान

राजस्थान और मध्य प्रदेश की कुल 54 सीटों पर मतदान

मध्य प्रदेश और ओड़िशा की छह-छह सीटों पर वोटिंग

बिहार की पांच और झारखंड की तीन सीटों पर मतदान

2014 में इन 71 में से 56 सीटों पर बीजेपी को मिली थी जीत

 

यह भी पढ़ें.....लोकसभा चुनाव 2019ः यूपी को कभी रास नहीं आया फिल्मी ग्लैमर

चौथे चरण में सत्तारूढ़ भाजपा के लिए काफी कुछ दांव पर है क्योंकि 2014 के चुनावों में पार्टी को इन 72 सीटों में से 56 सीटें मिली थीं। इनमें से कांग्रेस को महज दो, तृणमूल कांग्रेस को छह और बीजू जनता दल (बीजद) को छह सीटें मिली थीं।

चौथे चरण का मतदान केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, सुभाष भामरे, एस. एस. अहलूवालिया और बाबुल सुप्रियो सहित 961 उम्मीदवारों के राजनीतिक भाग्य का फैसला करेगा।

यह भी पढ़ें.....लोकसभा चुनाव 2019: झांसी में प्रियंका गांधी ने किया रोड शो

इस चरण में पूर्व केन्द्रीय मंत्री व कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद, अधीर रंजन चौधरी, भाकपा से कन्हैया कुमार, भाजपा के विजयंत पांडा, कांग्रेस से उर्मिला मातोंडकर, समाजवादी पार्टी से डिंपल यादव, तृणमूल कांग्रेस से शताब्दी रॉय और कांग्रेस से मिलिंद देवड़ा चुनाव मैदान में हैं।

इस चरण के साथ ही ओडिशा और महाराष्ट्र में चुनाव खत्म हो जाएंगे।

आज ओडिशा और मध्यप्रदेश में कुछ विधानसभा सीटों पर भी मतदान हो रहा है।

 

Tags:    

Similar News