गायत्री प्रजापति के घर पर पुलिस ने मारा छापा, घर पर नहीं मिले सपा सरकार के मंत्री

Update: 2017-02-28 12:14 GMT

लखनऊ: अखिलेश यादव सरकार में मंत्री गायत्री प्रजापति के घर पर मंगलवार (28 फरवरी) को पुलिस ने छापेमारी की। सीओ अमिता सिंह की अगुआई में पुलिस टीम ने छापेमारी की। हालांकि इस दौरान गायत्री प्रजापति अपने घर पर नहीं थे।

ये भी पढ़ें ...SC के दखल के बाद मंत्री गायत्री प्रजापति के खिलाफ रेप का मुकदमा दर्ज, लगा पॉक्सो एक्ट

लखनऊ पुलिस की ये छापेमारी प्रजापति पर एक महिला द्वारा लगाए गए गैंगरेप मामले में हुई है। सीओ आलमबाग की अगुवाई में लखनऊ पुलिस की टीम गायत्री प्रजापति के घर पहुंची। जिस महिला ने गायत्री प्रजापति और उनके साथियों के खिलाफ गैंगरेप का आरोप लगाया था उसने पुलिस को दिए अपने बयान में उसकी बेटी के साथ यौन शोषण का भी आरोप लगाया था। जिसके बाद गायत्री प्रजापति पर पॉक्सो एक्ट लगा था।

आगे की स्लाइड्स में देखें छापेमारी के दौरान की अन्य तस्वीरें ...

Tags:    

Similar News