मुंबई के स्ट्रीट डांसर ‘The King डांस क्रू’ ने जीत ली- World Dance Championship

इस वेब सीरीज को जोया अख्त़र, रीमा कागती और अलंकृता श्रीवास्तव ने मिलकर लिखा है। इसके पहले सीजन में 9 एपिसोड हैं जिन्हें डायरेक्ट किया है जोया (गली बॉय), नित्या मेहरा (बार बार देखो), प्रशांत नायर (अमरीका) और अलंकृता (लिपस्टिक अंडर माई बुर्का) ने।

Update: 2019-05-08 09:53 GMT

मुंबई : मुंबई के हिप-हॉप डांस क्रू 'The King' ने अमेरिका के NBC चैनल पर आने वाले डांस रियलिटी शो 'वर्ल्ड ऑफ डांस' को जीत कर भारतीय परचम लहराया है।

The King 17 से 27 वर्ष के डांसरों की एक 14 मेंबरों की टीम है। शो के विजेता के तौर पर उन्हें 1 मिलियन डॉलर का ईनाम मिला। The King ने 'वर्ल्ड ऑफ डांस' की जज Jennifer Lopez, Ne-Yo और Darek Hough को हर बार अपनी Performance से चौंका दिया।

यह भी देखें... देश भर के लोग संस्कृति के लिहाज से जुदा लेकिन मोदी के मामले में एक : शाह

फाइनल राउंड में The King के सामने कनाडा की कंटेम्प्ररी डांसर Briar Nolet, दो बहनों की जोड़ी Ellie और Ava, Vpeepz, फिलिपींस का एक हिप-हॉप ग्रुप, And Unity LA और Southern California की 10 मेंबर का ग्रुप था।

The Kings की खासियत Bolly-Hip-Hop डांसिंग स्टाइल है। इस ग्रुप की शुरुआत 2008 में मुंबई की गलियों से हुई। पहली बड़ी कामयाबी India's Got Talent Season 3 को जीतने के बाद मिली। साल 2015 में The King को World Hip-Hop Dance Championship में तीसरा स्थान मिला।

वर्ल्ड ऑफ डांस के तीसरे सीजन की शुरुआत इस साल 26 फरवरी से हुई थी, तीन महीने चले इस शो में The King ने हर बार स्टेज तोड़ू Performance दी।

यह भी देखें... भोपाल में कम्प्यूटर बाबा के साथ दिग्विजय सिंह का रोड शो, भगवा दुपट्टे में पुलिसकर्मी

The King की कुछ खास Performances।

 

 

Tags:    

Similar News