Punjab: अमृतसर से कांग्रेस उम्मीदवार होंगे नवजोत सिद्धू, अमरिंदर सिंह ने किया ऐलान

Update: 2017-01-13 14:49 GMT

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के कमल का साथ छोड़ चुके पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू पंजाब विधानसभा चुनाव में अमृतसर सीट से चुनाव लड़ेंगे। ये घोषणा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह किया। अमरिंदर ने कहा, कि 'सिद्धू अमृतसर सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार होंगे। सिद्धू बिना शर्त जल्द ही पार्टी में शामिल होंगे।'

ये भी पढ़ें ...नवजोत सिद्धू को AAP से झटका, कांग्रेस में भविष्य तलाशने पर हुए मजबूर

इससे पहले गुरुवार को नवजोत सिंह सिद्धू ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी से दिल्ली में मुलाकात की थी। ये मुलाकात लंबी चली थी। तभी से सिद्धू को लेकर कयास लगाए जा रहे थे। बता दें, कि सिद्धू की उम्मीदवारी को लेकर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह ने दो दिन पहले ही इशारा दे दिया था कि वे अमृतसर से पार्टी के उम्मीदवार होंगे।

ये भी पढ़ें ...सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर कांग्रेस में शामिल, पूर्व हॉकी खिलाड़ी परगट सिंह भी हाथ के साथ

Tags:    

Similar News