राष्ट्रीय अपना दल ने 12 प्रत्याशियों के नामों की किया घोषणा

बसपा सुप्रीमो मायावती ने पार्टी मिशन को कमीशन में बदल दिया है। बसपा ने एक भी निषाद, बिन्द, लोधी, किसान, राजभर, चैहान, कश्यप को उम्मीदवार नहीं बनाया है।

Update: 2019-03-26 14:00 GMT

लखनऊ: राष्ट्रीय अपना दल ने लोक सभा चुनाव के लिए अपने 12 लोक सभा प्रत्याशियों के साथ ही निघासन विधानसभा उपचुनाव के लिए प्रत्याशी की घोषणा किया है।

राष्ट्रीय अपना दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. परशुराम निषाद ने आज अपनी पार्टी के प्रत्याशियों की घोषणा करते हुए बताया कि इलाहाबाद से राजकुमार निषाद, बांदा से संतोष कुमार धुरिया, फतेहपुर से रोहित कुमार निषाद, उन्नाव से राजेन्द्र प्रसाद लोधी, फूलपुर से रामबली बिन्द पार्टी प्रत्याशी होंगे।

फैजाबाद से यदुनाथ उर्फ बब्लू उपाध्याय, मिर्जापुर से जितेन्द्र कुमार निषाद, आज़मगढ़ से राजेन्द्र प्रसाद निषाद, बलिया से सुरेश निषाद, बहराईच(सु) बी0डी0 निषाद (मझवार), चंदौली से संतोष कुमार निषाद, खीरी से दिनेश कुमार कश्यप राष्ट्रीय अपना दल के प्रत्याशी होंगे। निघासन विधानसभा उप चुनाव के लिए रामनवमी निषाद पार्टी प्रत्याशी होंगे।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि बसपा सुप्रीमो मायावती ने पार्टी मिशन को कमीशन में बदल दिया है। बसपा ने एक भी निषाद, बिन्द, लोधी, किसान, राजभर, चैहान, कश्यप को उम्मीदवार नहीं बनाया है। सपा भी टिकट वितरण में अतिपिछड़ों की उपेक्षा कर रही है।

उत्तर प्रदेश में लगभग 13 प्रतिशत मछुआरा समाज की निषाद, मल्लाह, केवट, बिन्द, धीवर, कश्यप, रायकवार, बाथम आदि की आबादी है। 04 प्रतिशत से अधिक लोधी व किसान तथा 1.5-1.5 प्रतिशत से अधिक राजभर व चैहान हैं। अनुसूचित जाति में शामिल करने के नाम पर सभी दलों ने 17 अतिपिछड़ी जातियों को लालीपाॅप दिखाया। सपा, बसपा, भाजपा की सरकारों ने निषाद मछुआ समुदाय के बालू, मौरंग खन्न, मत्स्य पालन जैसे परम्परागत पेशो को छीन कर माफियाओं को दे दिया।

Tags:    

Similar News